फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: कांग्रेसी नेता जग्गा सिंह बराड़ के घर एनआईए का छापा

विज्ञापन
कांग्रेसी नेता जग्गा सिंह बराड़ के घर खड़ी एनआईए की गाड़िया।
विज्ञापन
डबवाली। एनआईए ने बुधवार की सुबह छह बजे चौटाला रोड स्थित वरिष्ठ कांग्रेसी नेता जग्गा सिंह बराड़ के घर पर छापा मारा। पांच सदस्यों पर आधारित टीम का नेतृत्व डीएसपी एसके त्यागी कर रहे थे। एक सफेद गाड़ी व पुलिस बस के साथ पहुंची टीम ने घर में दस्तक देते ही पारिवारिक सदस्यों व घर पर काम करने वाले लोगों को एक तरफ बैठने को कहा। इसके बाद जांच-पड़ताल शुरू कर दी। टीम बाद दोपहर 12:30 बजे तक अपनी पड़ताल व पूछताछ में व्यस्त रही। एनआईए टीम के साथ सीआईए सिरसा के प्रभारी अपनी टीम के साथ शामिल रहे।
विज्ञापन

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जग्गा सिंह बराड़ ने बताया कि सुबह छह बजे बच्चों ने उन्हें नींद से उठाया और कहा कि पुलिस आई है। टीम का नेतृत्व कर रहे डीएसपी ने उनके सभी मोबाइल स्विच ऑफ करवा दिए। उन्होंने उन्हें बताया कि शिकायत के आधार पर छापा कार्रवाई की गई है। घर में अवैध हथियार होने की आशंका है। सात घंटे चली जांच पड़ताल में कुछ नहीं मिला। टीम के सदस्य जाते हुए उनका मोबाइल कब्जे में ले गए हैं। टीम सदस्यों ने उनके हस्ताक्षर करवाकर उन्हें वीरवार की सुबह एनआईए कार्यालय दिल्ली में पहुंचने के लिए कहा है।


जग्गा का हो रहा लाइसेंस रद्द, हथियार मिलने की थी आशंका
कुछ दिनों पहले जिला प्रशासन ने जग्गा सिंह बराड़ के आर्म्स लाइसेंस रद्द किए हैं। इसके विरोध में जग्गा सिंह बराड़ ने हाईकोर्ट में अपील की हुई है। उन्हें अपने परिवार की जान माल का खतरा है। सिरसा पुलिस ने पहले उसे सिक्योरिटी दी थी। कुछ दिनों पहले तत्कालीन डीएसपी डबवाली कुलदीप सिंह बैनीवाल की प्रस्तुत रिपोर्ट में कहा गया है कि जग्गा सिंह बराड़ को किसी प्रकार का खतरा नहीं है और वे हथियारों और सिक्योरिटी का प्रयोग गलत काम के लिए किया रहा है। हालांकि उसके घर के बाहर एक पीसीआर खड़ी रहती है।
विज्ञापन


पहले भी डबवाली क्षेत्र में एनआईए कर चुकी है रेड
एनआईए सिरसा में पहले चौटाला के छोटू भाट के घर पर दो बार, बूटा सिंह किंगरा के घर तथा भारूखेड़ा आदि में पहले भी छापा मार चुकी है। छोटू भाट के खिलाफ एनआईए ने केस दर्ज कर उसकी संपत्ति भी अटैच की गई है।

दिवंगत चंद सिंह बराड़ का है भाई है जग्गा सिंह बराड़
जग्गा सिंह बराड़ दिवंगत कांग्रेसी नेता चंद सिंह बराड़ का छोटा भाई है। कई साल पहले चंद सिंह बराड़ की हत्या कर दी गई थी। इस मामले में हरियाणा के एक बड़े राजनीतिक परिवार के नेता का नाम भी उछला था, परंतु बाद में पुलिस ने उसे क्लीन चिट दे दी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें