फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो धड़ों में बंटे एनएचएम के कर्मी, एक ने की हड़ताल, दूसरे ने मांग पत्र सौंप तीन दिन का दिया अल्टीमेटम

विज्ञापन
नागरिक अस्पताल में धरने पर बैठे एनएचएम कर्मचारी रोष प्रकट करते हुए। संवाद - फोटो : Sirsa
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। सर्विस बाय लॉज को खत्म करने की सिफारिश के विरोध में एनएचएम के कर्मचारियों ने विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान कर्मचारी दो धड़ों में बंटे दिखे। सोमवार को एक संगठन के कर्मचारियों ने हड़ताल कर धरना दे दिया तो दूसरे संगठन के सदस्यों ने सीएमओ को मांग पत्र सौंप तीन दिन का अल्टीमेटम दिया हैै।
विज्ञापन

सोमवार को स्वास्थ्य कर्मचारी संघ हरियाणा ने तीन दिवसीय हड़ताल की शुरूआत की है। इससे जुड़े कर्मचारी कामकाज छोड़ अस्पताल परिसर में धरने पर बैठे हैं। इनकी संख्या काफी कम होने से पहले दिन हड़ताल का असर दिखने का नहीं मिला। धरने पर संघ के जिलाध्यक्ष सुरेश कुमार, ताराचंद, राकेश कुमार, मुकेश, विक्रम सोनी, सरोज, मिथलेश व सरोज मौजूद रही। जबकि दूसरे संगठन एनएचएम कर्मचारी संघ हरियाणा के पदाधिकारियों ने महानिदेशक स्वास्थ्य सेवाएं हरियाणा, मुख्यमंत्री, स्वास्थ्य मंत्री के नाम सीएमओ को ज्ञापन सौंपा । जिसमें तीन दिनों में समाधान न करने पर हड़ताल की चेतावनी दी है। ज्ञापन में बताया कि मिशन निदेशक की ओर से सर्विस बाय लॉज को खत्म करने की सिफारिश के जारी पत्र से कर्मचारियों ने खासा रोष है। यह उनके हितों के साथ खिलवाड़ है। एनएचएम कर्मचारी संघ हरियाणा जिला प्रधान कुंदन गावड़िया ने बताया कि कुछ कर्मचारी दूसरे संगठन से जुड़े हैं, बल्कि कर्मचारियों की मांग एक है और मांगों का एक ज्ञापन सीएमओ के माध्यम से एमडी एनएचएम व स्वास्थ्य मंत्री, मुख्यमंत्री, महानिदेशक स्वास्थ्य सेवाएं को भेजा गया है। अगर उनकी मांगों पर सरकार ने संज्ञान नहीं लिया, तो वीरवार से समस्त एनएचएम कर्मचारी हड़ताल पर चले जाएंगे। इससे आपातकालीन सेवाएं, प्रसूति विभाग व एंबुलेंस सेवाएं पूरी तरह से प्रभावित होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें