फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: सेक्टर 20 के पार्कों के लिए नए ट्यूबवेल का कार्य शुरू

Sat, 04 Jul 2026 11:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
ट्यूबवेल के लिए जमीन में पाइप लाइन डालते कर्मचारी।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। सेक्टर 20 स्थित श्री लक्ष्मी नारायण पार्क के नवीनीकरण और सेक्टर के सभी पार्कों में पानी की किल्लत को दूर करने के लिए पहल की गई है। पार्कों को पर्याप्त पानी उपलब्ध कराने के उद्देश्य से नए ट्यूबवेल लगाने के कार्य का औपचारिक शुभारंभ कर दिया गया है।
शुभारंभ अवसर पर भूमि पूजन और विशेष पूजा-अर्चना की गई। वार्ड नंबर 3 के पार्षद रमेश मेहता ने बताया कि इस परियोजना का शुभारंभ श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर के पूर्व प्रधान विजय कुमार गर्ग ने किया। सेक्टर के पार्कों को हरा-भरा रखना और यहां पानी की सुचारु व्यवस्था करना उनकी प्राथमिकताओं में से एक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस नए ट्यूबवेल के लगने से सेक्टर के सभी पार्कों को पर्याप्त पानी मिल सकेगा। इस मौके पर मंदिर के वर्तमान प्रधान अशोक कुमार बंसल, मेघनाथ शर्मा, सुरेश भारद्वाज, दीपक गुप्ता, दुर्गा सिंह राठौड़ आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें