कालांवाली। हरियाणा-पंजाब सीमा पर स्थित गांव गाटवाली के सुखविंदर सिंह गुनी के बेटे नवजोत सिंह समरा विंटर स्पोर्ट्स नेशनल गेम्स 2024 में पंजाब का प्रतिनिधित्व करेंगे। युवा नवजोत सिंह समरा ऐसा मुकाम हासिल करने वाले पंजाब के सबसे कम उम्र के स्कीयर बन गए हैं।
इस उपलब्धि पर नवजोत सिंह समरा के पारिवारिक सदस्यों, कोच जोहल, सतपाल वर्मा, आरिफ खान और हलका तलवंडी साबो कांग्रेस के जिलाध्यक्ष खुशबाज सिंह जटाना ने बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है। युवा खिलाड़ी नवजोत सिंह समरा नेे बताया कि गुलमर्ग कश्मीर में आयोजित खेलो इंडिया नेशनल गेम्स में पहली बार पंजाब को प्रतिनिधित्व करने का मौका मिला है, जो अपने आप में गर्व की बात है। युवा नवजोत सिंह समरा ने अपनी सफलता श्रेय कोच जोहल, सतपाल वर्मा, आरिफ खान को दिया।