फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ हरियाणा की जिला कार्यकारिणी का गठन, विजय शर्मा दूसरी बार बने प्रधान

Tue, 27 Feb 2024 11:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
शहर के राजकीय स्कूल में सर्वसम्मति से चुने गए पदा​धिकारी शपथ ग्रहण करते। स्रोत :संघ  
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ हरियाणा की जिला कार्यकारिणी का गठन मंगलवार को राजकीय मॉडल संस्कृति प्राथमिक पाठशाला-पांच में किया गया। इसमें विजय शर्मा को दूसरी बार संघ का जिला प्रधान नियुक्त किया गया।
चुनाव में राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ की ओर से चुनाव पर्यवेक्षक की भूमिका राज्य कोषाध्यक्ष सतीश शर्मा, राज्य कानूनी सलाहकार दलीप बिश्नोई, जिला प्रधान हिसार जयभगवान बडाला, जिला प्रधान फतेहाबाद विकास टुटेजा व अग्रोहा खंड प्रधान ओम प्रकाश ने निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

चुनाव प्रक्रिया की शुरुआत में निवर्तमान जिला कोषाध्यक्ष प्रेम बोस ने पिछले तीन वर्षों का ब्योरा सभा को दिया। निवर्तमान जिला प्रधान बंसी लाल ने अपने 3 वर्षों के कार्यकाल की उपलब्धियों का ब्योरा रखा। चुनाव पर्यवेक्षक सतीश शर्मा ने बताया कि चुनाव में प्रत्येक खंड से 6 पदाधिकारी व पूर्व जिला प्रधान, महासचिव और कोषाध्यक्ष सहित कुल 45 पदाधिकारी ने नई कार्यकारिणी के गठन में भाग लिया। जिला प्रधान पद के लिए विजय शर्मा व भगत सिंह के नाम के प्रस्ताव आए थे। बाद में भगत सिंह ने अपना नामांकन वापस ले लिया, जिसके चलते विजय शर्मा को सर्वसम्मति से जिला प्रधान चुन लिया गया। जिला महासचिव पद के लिए विजय सहारण तथा कोषाध्यक्ष पद के लिए शेलेन्द्र ढिल्लो को सर्वसम्मति से चुना गया। इसके बाद शेष पदों के लिए नवचयनित पदाधिकारियों को ही उपयुक्त साथी को नियुक्त करने का अधिकार दे दिया। इस अवसर पर राज्य उपप्रधान राजकुमार कासनियां, शीशपाल, पूर्व जिला प्रधान दलबीर कुंदर, खंड सिरसा प्रधान संदीप रुंडला, खंड बडागुढ़ा प्रधान अजमेर सिंह, खंड ओढां प्रधान कुलवंत सोनी, खंड रानियां प्रधान कन्हैया चाहर, खंड ऐलनाबाद प्रधान भभूति प्रसाद, खंड नाथूसरी चोपटा प्रधान सुधीर हंजीरा और खंड डबवाली प्रधान लाल बहादुर उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें