फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: सिरसा में होगा राष्ट्रीय नाट्य महोत्सव का आयोजन आज

Tue, 14 Jul 2026 11:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
वंदे मातरम की 150वीं वर्षगांठ पर किया जाएगा आयोजन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय के संगीत नाटक अकादमी की ओर से 15 जुलाई को देशभर में राष्ट्रीय नाट्य महोत्सव-2026 आयोजित किया जा रहा है। यह आयोजन महाकवि कालिदास जयंती और वंदे मातरम की 150वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में होगा।
हरियाणा में इस महोत्सव के लिए सिरसा सहित केवल दो स्थानों का चयन हुआ है। सिरसा में यह आयोजन चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय के टैगोर थिएटर में होगा। कुलगुरु विजय कुमार के मार्गदर्शन में विश्वविद्यालय इसका सहयोग कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

केएल थियेटर प्रोडक्शंस के निदेशक कर्ण लढा ने बताया कि उनके लेखन व निर्देशन में शहीद नाटक मंचित होगा। यह नाटक भगत सिंह, राजगुरु, सुखदेव, चंद्रशेखर आजाद और अन्य क्रांतिकारियों के त्याग व बलिदान को दर्शाएगा। कर्ण लढा ने कहा कि सिरसा का चयन जिले व चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय के लिए गर्व का विषय है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें