फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: ग्रामसभा में अधूरे विकास कार्य और नशे की रोकथाम पर की चर्चा

Tue, 14 Jul 2026 11:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
ग्राम सभा की बैठक को संबो​धित करते सरपंच प्रतिनि​धि दरिया सिंह । - फोटो : 1
विज्ञापन
ग्रामीणों ने गंदे पानी की निकासी, पेयजल पाइपलाइन के अधूरे कार्य की समस्याएं रखीं
विज्ञापन

फोटो 20

संवाद न्यूज एजेंसी
डिंग मंडी। पुरानी अनाज मंडी में मंगलवार को ग्रामसभा की बैठक आयोजित की गई। इसमें ग्रामीणों ने गांव की विभिन्न समस्याओं को प्रमुखता से उठाया। ग्रामीणों ने गंदे पानी की निकासी, पेयजल पाइपलाइन के अधूरे कार्य और गांव में बढ़ते नशे की समस्या को मुख्य मुद्दों के रूप में रखा।
ग्रामीणों ने बताया कि कई गलियों में पेयजल पाइपलाइन बिछाने का काम अधूरा है। इससे अनेक घरों तक पानी का कनेक्शन नहीं पहुंचा है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि ठेकेदार अधूरा काम छोड़कर चला गया। गदली रोड पर स्थापित बूस्टिंग स्टेशन भी अब तक चालू नहीं हुआ है। ग्रामसभा में सभी पंचों की अनुपस्थिति भी चर्चा का विषय रही। केवल तीन पंच ही पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

खंड चोपटा से पंचायत अधिकारी दिनेश मेहता, ग्राम सचिव प्रदीप, रवि, नरेंद्र, अमन, ग्राम सरपंच नीतू पचार और सरपंच प्रतिनिधि दरिया सिंह पचार मौजूद रहे।
अधिकारियों का आग्रह और आश्वासन
पंचायत अधिकारी दिनेश मेहता और सरपंच प्रतिनिधि दरिया सिंह पचार ने पंचों से भविष्य की बैठकों में नियमित उपस्थित रहने का आग्रह किया। दरिया सिंह पचार और आजाद जाखड़ ने ग्रामीणों से खुलकर समस्याएं रखने की अपील की। ग्राम सरपंच नीतू पचार ने गांव के समग्र विकास और मूलभूत सुविधाओं के विस्तार पर विचार व्यक्त किए। उन्होंने जनसहभागिता के महत्व पर जोर दिया। सरपंच ने समस्याओं के समाधान के लिए हरसंभव प्रयास करने का भरोसा भी दिलाया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें