फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: नारी शक्ति वंदन सम्मेलन 16 अप्रैल को

Tue, 14 Apr 2026 11:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। नारी शक्ति वंदन सम्मेलन का 16 अप्रैल को आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम का उद्देश्य नारी शक्ति वंदन अधिनियम-2023 के क्रियान्वयन के लिए महिलाओं को जागरूक करना और उन्हें उनके अधिकारों के प्रति सचेत करना है।
अतिरिक्त उपायुक्त अर्पित संगल ने बताया कि यह कार्यक्रम सुबह 6ः00 बजे शहीद भगत सिंह स्टेडियम में आयोजित किया जाएगा जहां से एक पदयात्रा की शुरुआत होगी। इस अवसर पर पूर्व सांसद सुनीता दुग्गल हरी झंडी दिखाकर पदयात्रा को रवाना करेंगी।
विज्ञापन

यह पदयात्रा शहीद भगत सिंह स्टेडियम से शुरू होकर बाबा भूमणशाह चौक, बरनाला रोड से होते हुए नेशनल कॉलेज सिरसा में समाप्त होगी।
एडीसी ने बताया कि इस कार्यक्रम के माध्यम से महिलाओं को उनके अधिकारों और सशक्तीकरण से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की जाएगी ताकि वे समाज में और अधिक सशक्त बन सकें। इसका उद्देश्य महिलाओं को आत्मनिर्भरता, शिक्षा, स्वास्थ्य और सामाजिक सुरक्षा के प्रति जागरूक करना है।
विज्ञापन

एडीसी ने बताया कि यात्रा से समाज में महिलाओं के सम्मान और उनके अधिकारों की रक्षा के लिए सामूहिक प्रयासों का संदेश दिया जाएगा।
उन्होंने बताया कि कार्यक्रम से संबंधित कार्यों के लिए सभी अधिकारियों को ड्यूटी लगाई गई है। सभी व्यवस्था समय पर पूर्ण करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें