फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीडीएलयू : पीजी परीक्षा में अनुबंधित प्राध्यापकों की ड्यूटी, शिक्षक संघ के विरोध के बाद बदली

Thu, 02 Feb 2023 11:13 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
एसोसिएशन की प्रधान डॉ. शकुंतला ज्ञापन दिखाती हुई। संवाद
विज्ञापन
सिरसा। चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय की पीजी की परीक्षाएं शुरू हो गई हैं, लेकिन परीक्षा ड्यूटी को लेकर विवाद खड़ा हो गया। कॉलेजों में अनुबंधित प्राध्यापकों की ड्यूटी अधीक्षक और उपाधीक्षक के रूप में लगाए जाने का विरोध हो गया। हरियाणा राजकीय महाविद्यालय शिक्षक संघ के महासचिव ने सीडीएलयू पहुंच कर अधिकारियों से मुलाकात की और व्यवस्था में बदलाव न होने पर आंदोलन की चेतावनी दे डाली। इस पर सीडीएलयू को ड्यूटी बदलनी पड़ी।
विज्ञापन

पोस्ट ग्रेजुएट यानी पीजी की परीक्षाएं सीडीएलयू कैंपस के साथ-साथ ये परीक्षाएं सिरसा और फतेहाबाद जिला में स्थित कॉलेजों में भी चल रही हैं। दोनों जिलों में स्थित करीब 20 कॉलेजों में परीक्षा केंद्र स्थापित किए गए हैं। इसके अलावा सीडीएलयू परिसर में भी परीक्षा केंद्र स्थापित हुए हैं। नियम है कि परीक्षा केंद्रों पर केवल नियमित प्राध्यापकों को ही अधीक्षक और उपाधीक्षक की जिम्मेदारी दी जाएगी (यदि नियमित प्राध्यापक मौजूद है)। कई कॉलेजों में ऐसे प्राध्यापकों की ड्यूटी लगा दी गई,जो अनुबंधित थे। विरोध के बाद में सीडीएलयू ने एक नया पत्र जारी कर अनुबंधित प्राध्यापकों के स्थान पर नियमित प्राध्यापकों की ड्यूटी लगा दी।

ये है विवाद
परीक्षाओं से पहले सीडीएलयू ने सभी संबंधित कॉलेजों को पत्र भेजकर प्राध्यापकों का ब्योरा मांगा गया, ताकि उनकी परीक्षा में ड्यूटी लगाई जा सके। इस आधार पर सीडीएलयू प्रशासन ने परीक्षा ड्यूटी लगा दी। इसमें फतेहाबाद जिला में स्थित भोडियाखेड़ा के सीएमसी कॉलेज फॉर वुमन और आईजी पीजी गवर्नमेंट कॉलेज टोहाना में अनुबंधित प्राध्यापकों को केंद्र उपाधीक्षक की ड्यटी लगा दी गई। इस बात की जानकारी नियमित प्राध्यापकों को मिली तो उन्होंने इसका विरोध कर दिया। हरियाणा राजकीय महाविद्यालय शिक्षक संघ के महासचिव डॉ. अनिल कुमार शिकायत लेकर वीरवार को सीडीएलयू पहुंच गए। यहां उन्होंने परीक्षा नियंत्रक प्रो. राजकुमार सलार से मुलाकात की और पूरा मामला बताया। उन्होंने ज्ञापन भी सौंपा। उन्होंने कहा कि परीक्षा में नियमित प्राध्यापकों को दरकिनार कर अनुबंधित यानी अस्थायी प्राध्यापकों की ड्यूटी अधीक्षक और उपाधीक्षक के रूप में लगा दी है। इस कारण अब नियमित प्राध्यापकों को असिस्टेंट सुपरिंटेंडेंट के रूप में ड्यूटी देनी पड़ेगी। इस दौरान संगठन की प्रधान शकुंतला सिहाग ने फोन पर बात करते हुए ये नियमों के भी विरुद्ध है। उन्होंने संगठन की ओर से विरोध जताते हुए तुरंत प्रभाव से वरिष्ठता के आधार पर नियमित प्राध्यापकों की ड्यूटी परीक्षा केंद्र अधीक्षक और उपाधीक्षक के रूप में लगाने की मांग की। साथ ही चेतावनी दी कि यदि ऐसा नहीं हुआ तो आंदोलन करने के लिए संगठन मजबूर होगा।
विज्ञापन



देखिए, परीक्षा शुरू होने से पहले सभी कॉलेजों के प्रिंसिपल से प्राध्यापकों और स्टाफ का ब्योरा मांगा गया था, ताकि परीक्षा में ड्यूटी लगाई जा सके। इसी आधार पर ड्यूटी लगाई गई हैं।
-प्रो. राजकुमार सलार, परीक्षा नियंत्रक, सीडीएलयू, सिरसा।

परीक्षाओं के दौरान सीडीएलयू की ओर से अनुबंधित प्राध्यापकों की ड्यूटी केंद्र अधीक्षक और उपाधीक्षक के रूप में लगा दी गई थी। संगठन के बैनर तले हमने सीडीएलयू के अधिकारियों से मुलाकात की और समस्या बताई। इसके बाद सीडीएलयू ने भी परीक्षा ड्यूटी में बदलाव कर दिया है। इसके लिए हम कुलपति, रजिस्ट्रार और परीक्षा नियंत्रक का धन्यवाद करते हैं। -डॉ. शकुंतला सिहाग, प्रधान, हरियाणा राजकीय महाविद्यालय शिक्षक संघ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें