फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांसद ने ली निगरानी समिति की बैठक, 35 एजेंडों पर चर्चा के बाद दिए आदेश

विज्ञापन
गांव तारुआना में अधिकारियों की बैठक लेती सांसद सुनिता दुग्गल। - फोटो : Sirsa
विज्ञापन
सिरसा। जिले के गांव तारुआना में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति की बैठक का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता सांसद सुनीता दुग्गल ने की। उन्होंने जहां एक ओर विकास कार्यों की समीक्षा की वहीं दूसरी ओर अधिकारियों को निर्देश भी दिए।
विज्ञापन

गांव तारुआना के राजकीय कन्या महाविद्यालय में आयोजित बैठक में सांसद ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा परिवार पहचान पत्र के साथ विभिन्न योजनाओं को जोड़ा गया है। कोई भी परिवार बिना परिवार पहचान पत्र के न रहे ताकि पात्र लोगों को प्रदेश व केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिल सके। इसके लिए कार्यकर्ता परिवार पहचान पत्र के इनकम वेरिफिकेशन कार्य मे सहयोग करें और आमजन को इसके जागरूक करें।
टिकरिंग लैब की रिपोर्ट 15 दिन में देने के आदेश दिए
सांसद ने कहा कि अटल टिकरिंग लैब केंद्र सरकार की एक महत्वाकांक्षी योजना है, जोकि शिक्षा सुधार के क्षेत्र में एक बहुत बड़ा बदलाव लाने में सहायक है। शिक्षा अधिकारी सभी सरकारी स्कूलों का टिंकरिंग लैब स्थापित करने के संबंध में सर्वे करें और इसकी रिपोर्ट 15 दिनों में प्रस्तुत करें। मिड-डे-मील को लेकर उन्होंने कहा कि गुणवत्ता से किसी प्रकार का समझौता नहीं होना चाहिए। बच्चों को पौष्टिक व गुणवत्ता परक भोजन उपलब्ध हो। सांसद दुग्गल ने कृषि विभाग से संबंधित एजेंडे में शामिल योजनाओं की समीक्षा के दौरान कहा कि केंद्र सरकार कृषि सुधार की दिशा में निरंतर विभिन्न योजनाओं के माध्यम से किसानों आर्थिक रूप से मजबूत करने का काम कर रही है। विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि केंद्र की ओर से चलाई गई हर योजना का लाभ किसानों को मिले।
विज्ञापन

अब तक 10 सड़कों का काम पूरा
सांसद ने कहा कि प्रधानमंत्री सड़क योजना की समीक्षा के दौरान संबंधित अधिकारी ने बताया कि योजना के तहत अब तक 18 में से 10 सड़कों का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है और बाकी का काम चल रहा है। सड़क विकास की धुरी होने के साथ साथ आमजन के सुगम यातायात के लिये महत्वपूर्ण है। इसलिए अधिकारी सुनिश्चित करे कि सड़क निर्माण में गुणवत्ता से कोई समझौता न करें।
35 एजेंडा रखे बैठक में
बैठक में 35 एजेंडे रखे गए जिनमें शामिल प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, परंपरागत खेती कृषि विकास योजना, प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना, राष्ट्रीय ग्रामीण पेयजल कार्यक्रम, प. दीनदयाल उपाध्याय ग्राम ज्योति योजना, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, मनरेगा व प्रधानमंत्री आवास योजना सहित विभिन्न केंद्र आधारित योजनाओं की समीक्षा की। इस बैठक में उपायुक्त अजय सिंह तोमर, अतिरिक्त उपायुक्त राहुल हुड्डा, सीईओ जिला परिषद सुशील कुमार, एसडीएम सिरसा जयवीर यादव, एसडीएम ऐलनाबाद शंभू राठी, एसडीएम कालांवाली उदय सिंह, एसडीएम डबवाली राजेश पुनिया, पूर्व विधायक बलकोर सिंह, जिला परिषद सदस्य नक्षत्र सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें