फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: सांसद कुमारी सैलजा बोलीं- मृत किसानों के नाम पर फसल बीमा क्लेम मामले की जांच हो

Mon, 13 Jul 2026 10:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसा। सिरसा की सांसद, पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव कुमारी सैलजा ने मृत किसानों के नाम पर कथित रूप से फसल बीमा क्लेम लेने के मामले में उच्च स्तरीय जांच की मांग की है। उन्होंने आरोप लगाया कि यह मामला सरकारी व्यवस्था में गंभीर खामियों और भ्रष्टाचार की ओर संकेत करता है।
विज्ञापन

कुमारी सैलजा ने कहा कि सीएससी संचालकों, नंबरदारों, बीमा एजेंटों और कृषि विभाग के कुछ अधिकारियों की कथित मिलीभगत से मृतक किसानों को जीवित दिखाकर फसल बीमा दावों में गड़बड़ी की गई। उन्होंने कहा कि यदि सरकारी रिकॉर्ड में मृत व्यक्तियों के नाम पर भी अनियमितता हो सकती है तो यह प्रशासनिक व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करता है।
उन्होंने कहा कि किसान पहले ही प्राकृतिक आपदाओं, बढ़ती लागत और कम आय जैसी चुनौतियों का सामना कर रहे हैं। ऐसे में फसल बीमा योजना में गड़बड़ी किसानों के साथ अन्याय है। उन्होंने सरकार से पूछा कि यह मामला लंबे समय तक कैसे चलता रहा और जिम्मेदार विभागों ने समय रहते कार्रवाई क्यों नहीं की।
विज्ञापन

कुमारी सैलजा ने पूरे मामले की स्वतंत्र और समयबद्ध जांच के साथ दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की। उन्होंने प्रदेशभर में पिछले वर्षों के फसल बीमा दावों का विशेष ऑडिट करवाने की भी मांग रखी। उन्होंने कहा कि किसानों और आम जनता के हितों से जुड़े मुद्दों को कांग्रेस मजबूती से उठाती रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें