फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: अभय चौटाला बोले-कांग्रेस व भाजपा ने सिरसा के विकास से किया भेदभाव

Mon, 13 Jul 2026 10:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसा। इनेलो के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभय सिंह चौटाला ने आरोप लगाया कि भाजपा और कांग्रेस सरकारों ने सिरसा जिले के विकास को अपेक्षित गति नहीं दी। उन्होंने कहा कि क्षेत्र लंबे समय से विकास के मामले में पिछड़ा हुआ है।
विज्ञापन

वे सोमवार को ऐलनाबाद विधानसभा क्षेत्र के चार दिवसीय जनसंपर्क अभियान के तीसरे दिन विभिन्न गांवों में ग्रामीणों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि गांवों में पशुओं के लिए पानी की समस्या, खराब सड़कें, स्कूलों में शिक्षकों की कमी और स्वास्थ्य केंद्रों में चिकित्सकों के अभाव जैसे मुद्दे आज भी बने हुए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस और भाजपा सरकारों ने सिरसा क्षेत्र की अनदेखी की है।
अभय चौटाला ने ग्रामीणों से आगामी विधानसभा चुनाव में इनेलो के समर्थन की अपील करते हुए कहा कि पार्टी सत्ता में आने पर प्रदेश के समग्र विकास को प्राथमिकता देगी। उन्होंने दावा किया कि बुजुर्गों की पेंशन बहाली के लिए इनेलो ने सरकार पर दबाव बनाया था। इस अवसर पर इनेलो जिलाध्यक्ष जसवीर सिंह जस्सा, पवन बेनीवाल, विनोद बेनीवाल, होशियार सिंह खोड, मंदर सिंह सरां, अजय झोरड़, जसकरण कंग, सुभाष नैन, सुरेंद्र बाना, भगवान कोटली मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें