फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में मोटरसाइकिल सवार पति की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
डबवाली। उपमंडल के गांव सावंतखेड़ा में बस अड्डा के समीप हुए सड़क हादसे में मोटरसाइकिल सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि उसकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। महिला को उपचार के लिए नागरिक अस्पताल में दाखिल करवाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर अवस्था को देखते हुए सिरसा रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

मृतक की पहचान 45 वर्षीय गुरदेव सिंह एवं उसकी 40 वर्षीय घायल पत्नी छिंद्रपाल कौर निवासी गांव खाराखेड़ा जिला हनुमानगढ़ के तौर पर हुई है। शनिवार को दंपती मोटरसाइकिल पर सवार होकर सिरसा की ओर जा रहे थे। वे जैसे ही गांव सांवतखेड़ा के समीप पहुंचे तो बस अड्डे के पास उनकी मोटरसाइकिल एक वैगनआर कार से जा टकराई। इससे दोनों सड़क पर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को उपचार के लिए सामान्य अस्पताल पहुंचाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने गुरदेव सिंह को मृत घोषित कर दिया और घायल छिंद्रपाल कौर की गंभीर हालत को देखते हुए सिरसा रेफर कर दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें