पुलिस ने गांव देसुजोधा में चैकिंग के दौरान 6.80 मिलीग्राम हेरोइन सहित बाइक पर सवार युवक व उसकी मां को गिरफ्तार किया है। दोनों के खिलाफ देसुजोधा पुलिस ने मादक पदार्थ अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है।
उनकी पहचान सरदुल सिंह व उसकी मां मंदर कौर निवासी गांव देसुजोधा के रूप में हुई है। देसुजोधा चौकी प्रभारी सुरेंद्र सिंह ने इस मामले में जानकारी देते हुए बताया कि वह स्वयं अपनी पुलिस पार्टी के साथ नशीले पदार्थों की रोकथाम के लिए देसूजोधा से मांगेआना रोड पर मौजूद थे और आने जाने वाले वाहनों की जांच कर रहे थे। इस दौरान बाइक पर सवार युवक व महिला आते हुए दिखाई दिए। पुलिस पार्टी को देखकर युवक ने बाइक मोड़ने का प्रयास किया। पुलिस की टीम ने शक के आधार पर भागकर बाइक सवार युवक और महिला को काबू किया। इस दौरान युवक से बाइक मोड़ने कर वापस जाने का कारण पूछा तो वह कोई स्पष्ट जवाब नहीं दे पाया। पुलिस ने जांच की तो उनसे हेरोइन बरामद हुई।