सिरसा। गांव कुम्हारिया की स्टाफ नर्स के बैग से चोर लाखों रुपये के आभूषण चोरी कर ले गए। पुलिस को दी शिकायत में नर्स रजनी ने बताया कि वह नोहर में स्थित निजी अस्पताल में स्टाफ नर्स है। 29 अक्तूबर को उसे दिवाली पर अपने गांव आना था, इसलिए उसने बैग पैक कर रखा था। बैग में सोने के दो लॉकेट, एक मंगलसूत्र, 2 अंगूठी थी। उसी दिन शाम को वह अस्पताल से चोपटा के लिए बस में सवार हुई। गांव कुम्हारिया के समीप उसने बैग में सामान संभाला तो आभूषण गायब थे। अपने स्तर पर स्टाफ व अन्य लोगों से भी पूछताछ की लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है। संवाद