ओढां। गांव ओढां में स्थित माता हरकी देवी महिला महाविद्यालय में चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय सिरसा के युवा कल्याण निदेशालय के निर्देशानुसार 2 दिवसीय टेलेंट सर्च कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. अभिलाषा शर्मा ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस दौरान हरियाणवी डांस में मोनिका तो वहीं पंजाबी डांस में पुनीता प्रथम रही।
आयोजन के प्रथम दिन वीडियोग्राफी, फोटोग्राफी, कार्टूनिंग, चित्रकारी, प्रश्नोत्तरी व संगीत वाद्य यंत्र बजाना सहित अन्य प्रतियोगिताएं करवाई गईं।वहीं दूसरे दिन गायन, नृत्य, मोनो एक्टिंग व मिमिक्री आदि प्रतियोगिताएं आयोजित हुईं। प्रतियोगिताओं में छात्राओं ने उत्साह के साथ भाग लेते हुए अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रतियोगिताओं के परिणाम भी घोषित किए गए, जिनमें अव्वल रहने वाली छात्राओं के सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर संस्थान की मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ. कुलदीप कौर आनंद ने कहा कि प्रत्येक विद्यार्थी के अंदर कोई न कोई प्रतिभा अवश्य छुपी होती है, जरूरत है सिर्फ उसे निखारने की। इसी उद्देश्य के साथ संस्थान में समय-समय पर इस प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। वहीं सहायक निदेशक डॉ. शशीकांत शर्मा ने कहा कि माता हरकी देवी शिक्षण संस्थान अपने विद्यार्थियों को शिक्षा ही नहीं बल्कि प्रत्येक क्षेत्र में कुशल बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। यह आयोजन सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रभारी डॉ. रजनी मेहता की देखरेख में हुआ।
-
इस प्रकार रहे प्रतियोगिता के परिणाम
- वीडियोग्राफी में छात्रा जसदीप प्रथम, सरोजनी द्वितीय व चेतन तृतीय रही।
- फोटोग्राफी में मनीषा प्रथम, भारती द्वितीय व जश्नदीप तृतीय रही।
- पेंटिंग में पवनजोत प्रथम, गगनदीप द्वितीय व अर्चना तृतीय रही।
- वाद्य यंत्र बजाना में टिशु प्रथम, कमलदीप द्वितीय व ईशा तृतीय रही।
- मोनो एक्टिंग में अर्श प्रथम, आरती द्वितीय व रिंपल तृतीय रही।
- मिमिक्री में मनीषा प्रथम, हिमांशी द्वितीय व नीतू तृतीय रही।
- हरियाणवी नृत्य में मोनिका प्रथम, नेहा द्वितीय व दिव्या तृतीय रही।
- पंजाबी नृत्य में पुनीता प्रथम, मनीता द्वितीय व रमनजोत तृतीय रही।
- कंटेंपरेरी डांस में सिमरन प्रथम, किरण द्वितीय निकिता तृतीय रही।
- कार्टूनिंग में सुजल प्रथम, सानिया द्वितीय व जितेन्द्र तृतीय रही।
- भाषण प्रतियोगिता में अंग्रेजी भाषण में कल्पना प्रथम, गुंजन द्वितीय व संदीप तृतीय रही।
- हिंदी भाषण में अमनदीप प्रथम, हरमनप्रीत द्वितीय व ईशा तृतीय रही।
- प्रश्नोत्तरी में आरती, अनु व जसप्रीत कौर की टीम ने प्रथम, चेतना, वंदना व टविंकल की टीम ने द्वितीय तथा निशा, रमन व सोनिया की टीम ने तृतीय स्थान हासिल किया।
- संगीत गायन में ईशा प्रथम, टिशु द्वितीय व पुनीता तृतीय रही।