फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: महाविद्यालय में महिला प्रोफेसर का यौन उत्पीड़न, प्राचार्य ने की सबूत मिटाने की कोशिश

विज्ञापन
विज्ञापन
ऐलनाबाद। चौधरी मनीराम झोरड़ राजकीय महाविद्यालय की महिला प्रोफेसर ने एक प्रोफेसर पर यौन उत्पीड़न और प्राचार्य पर सबूत छिपाने का आरोप लगाया है। ऐलनाबाद थाने से जांच अधिकारी कुलवंत कौर ने बताया कि पुलिस ने पीड़ित महिला प्रोफेसर की शिकायत पर आरोपी प्रो. साध सिंह व प्राचार्य सज्जन कुमार के खिलाफ विभिन्न आपराधिक धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

मामले की जांच शुरू कर दी गई है। आरोपियों से पूछताछ के बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस को दी शिकायत में वह मिठ्ठी सुरेरां स्थित चौधरी मनीराम झोरड़ राजकीय महाविद्यालय में वाणिज्य विभाग की एसोसिएट प्रोफेसर है। 19 जुलाई 2025 को कॉलेज कैंपस में प्रो. साध सिंह ने उनके साथ आपत्तिजनक हरकत की। उक्त घटना कॉलेज के एक प्राध्यापक के सामने घटित हुई है।
यह घटना कॉलेज के सीसीटीवी कैमरों में भी कैद हुई, परंतु प्राचार्य सज्जन कुमार ने फुटेज उपलब्ध नहीं करवाई। आरोप है कि प्राचार्य और सबूत मिटाने की कोशिश की और मुख्य गवाह को धमकाया। महिला प्रोफेसर का आरोप है कि प्राचार्य ने न केवल साक्ष्य छिपाए बल्कि गैरकानूनी दबाव बनाने के लिए झूठे मेमो जारी किए।
विज्ञापन

इसके चलते उसे कई दिन अस्पताल में दाखिल रहना पड़ा। घटना के बाद वह एक माह तक अवकाश पर रही। इससे उसे आर्थिक नुकसान भी हुआ। शिकायत में महिला प्रोफेसर ने बताया है कि आरोपी प्रो. साध सिंह के खिलाफ पूर्व में भी छात्राओं व स्टाफ से मारपीट और अभद्र व्यवहार की शिकायतें दर्ज हो चुकी हैं, लेकिन हर बार मामले को दबा दिया गया।

पीड़ित ने रखी चार मांगें
पीड़िता ने अपनी शिकायत में चार मांगें रखी हैं। इसमें प्राध्यापक साधा सिंह के खिलाफ यौन उत्पीड़न और आपराधिक कृत्यों पर कठोर कार्रवाई की जाए। प्राचार्य सज्जन कुमार को साक्ष्य छिपाने - मिटाने और आरोपी को बचाने की साजिश के लिए दंडित किया जाए व कॉलेज के सीसीटीवी फुटेज को सुरक्षित कर पुलिस रिकॉर्ड में शामिल किया जाए। इसके अलावा उसे सुरक्षा प्रदान की जाए, ताकि भविष्य में इस प्रकार की प्रताड़ना न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें