फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: कोरोना नियंत्रण को लेकर मॉक ड्रिल, एक घंटे बाद पुख्ता व्यवस्था का दावा

Wed, 20 Dec 2023 10:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
नागरिक अस्पताल में मॉक ड्रिल के दौरान मरीज का सैंपल लेते हुए डाक्टर। 
विज्ञापन
सिरसा। देश में आए कोरोना के नए वेरिएंट को लेकर स्वास्थ्य विभाग गंभीर है। बुधवार को जहां सिविल अस्पताल में चिकित्सकों की टीम ने मॉक ड्रिल कर अपनी तैयारियों को जांचा, वहीं दो बच्चों समेत 15 संदिग्ध मरीजों के सैंपल लेकर जांच के लिए अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में भेजे गए हैं। हालांकि जिले में अभी कोई कोविड संक्रमित मरीज नहीं है।
विज्ञापन

एसएमओ डॉ. पवन कुमार की निगरानी में कोविड नियंत्रण के इंतजाम परखने के लिए बुधवार को नगारिक अस्पताल में मॉक ड्रिल हुई। इसमें चार चिकित्सकों की टीम और स्टाफ ने भाग लिया। मॉक ड्रिल में उपचार के लिए संभावित चार मरीजों का इलाज भी किया गया। मॉक ड्रिल करीब एक घंटे तक चली। इसके बाद सभी व्यवस्था के पुख्ता होने का दावा कर दिया गया। हालांकि मॉक ड्रिल के दौरान एंबुलेंस की जांच नहीं गई।

मेडिकल अफसर डॉ. पवन कुमार ने बताया कि कोरोना वायरस के नए स्वरूप से बचाव के लिए शहरी और ग्रामीण क्षेत्र का स्वास्थ्य विभाग तेजी के साथ सक्रिय हो गया है। इसके तहत नागरिक अस्पताल में मॉक ड्रिल के दौरान मास्क, कोविड-19 से संबंधित किसी भी प्रकार के विपरीत हालात से निपटने की जानकारी दी गई। इसमें प्रशिक्षित स्वास्थ्य पेशेवरों, स्वास्थ्य कर्मियों की तत्परता, कोविड वार्ड की व्यवस्था, ऑक्सीजन सुविधायुक्त बेड, कोविड आइसोलेशन बेड क्षमता सहित अन्य फ्रंटलाइन कार्यकर्ताओं की उपलब्धता और उनकी कार्यशैली जांची गई। ट्रामा सेंटर से आइसोलेशन वार्ड तक मरीज को स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने तक की व्यवस्था परखी गई। कोविड मरीज के इलाज के दौरान पंजीकरण, आरटी-पीसीआर टेस्ट, उपचार और बचाव के बारे में टीम को बताया गया।
विज्ञापन



दो मरीज मिले ठीक, तीसरे को दी दवाई व चौथे का आइसोलेशन में किया इलाज
मॉक ड्रिल में चार डॉक्टर्स की टीम व स्टाफ नर्स ने भाग लिया। मॉक ड्रिल के दौरान दर्शाया गया कि किस प्रकार मरीजों का इलाज करना है। इस दौरान दो मरीजों को सामान्य दर्शाया गया। तीसरे को दवाई दी गई और चौथे मरीजों को गंभीर दिखाया गया है। आइसोलेशन में उसका इलाज करना दर्शाया गया।

मरीजों की बढ़ रही संख्या
मौसम में निरंतर हो रहे बदलाव के कारण नागरिक अस्पताल में मरीजों की संख्या बढ़ गई है। खांसी, बुखार, जुकाम, गला खराब होने के 150 से 200 मरीज रोजाना अस्पताल में पहुंच रहे हैं। डॉ. संजय ने बताया कि 15 सैंपल की जांच रिपोर्ट मिलने का इंतजार है।



-विभागीय गाइडलाइन के अनुसार मॉक ड्रिल की गई है। इसमें पहले से भी अधिक प्रकार के प्रबंधों की जांच की गई है। अस्पताल में चार मरीजों का इलाज भी किया गया है। - डॉ. पवन कुमार, एसएमओ, नागरिक अस्पताल, सिरसा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें