सिरसा। चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय (सीडीएलयू) ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए संचालित 17 स्नातक और 2 डिप्लोमा पाठ्यक्रमों की प्रथम मेरिट सूची मंगलवार को जारी कर दी है। सूची में शामिल आवेदकों को अपने मूल दस्तावेज के सत्यापन के लिए संबंधित विभाग में उपस्थित होना होगा। इसके बाद ही आवेदक 24 जून 2026 को रात 11:59 बजे तक ऑनलाइन माध्यम से अपना प्रवेश शुल्क जमा करवा सकेंगे।
कट ऑफ लिस्ट के लिए 110 अंक निर्धारित किए गए। बीकॉम में 106.20 अंक की कट-ऑफ से रोमांच बढ़ा। विश्वविद्यालय द्वारा दूसरी मेरिट सूची 25 जून और तीसरी सूची 30 जून को जारी की जाएगी। इन सूचियों के बाद भी यदि सीटें खाली रहती हैं तो उनके लिए 7 जुलाई को फिजिकल काउंसिलिंग आयोजित की जाएगी।
यूनिवर्सिटी स्कूल फॉर ग्रेजुएट स्टडीज के अधिष्ठाता प्रोफेसर मोहम्मद काशिफ किदवई ने बताया कि सभी शॉर्टलिस्ट किए गए आवेदकों को निर्धारित समय सीमा के भीतर दस्तावेज सत्यापन और शुल्क भुगतान की प्रक्रिया पूरी करनी होगी। आवेदक नवीनतम अपडेट के लिए विवि की आधिकारिक वेबसाइट चेक करते रहें।