फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: सीएमआरजे राजकीय महाविद्यालय में नए सत्र में दाखिले की तैयारी पूरी

Thu, 30 Apr 2026 11:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
मिशन एडमिशन
विज्ञापन

विभिन्न कोर्सों में 360 सीटें, हेल्प डेस्क से लेकर मोबाइल नंबर तक किए जारी


फोटो - 7

संवाद न्यूज एजेंसी
ऐलनाबाद। चौधरी मनीराम झोरड़ राजकीय महाविद्यालय मिठी सुरेरां में नए सत्र 2026- 27 के लिए दाखिला प्रक्रिया शुरू होने जा रही है। इस संबंध में कॉलेज के प्राचार्य डाॅ. सज्जन कुमार ने दिशा निर्देश जारी किए। साथ ही सभी प्राध्यापकों की ड्यूटी लगा दी गई है।

प्राचार्य ने बताया कि विद्यार्थी पंजीकरण के समय केवल अपना व्यक्तिगत मोबाइल नंबर प्रदान करें क्योंकि यह नंबर तीन वर्षों तक कॉलेज से संबंधित सभी कार्यों और संदेशों के लिए उपयोग होगा। इसके साथ ही, डिजिटल सुरक्षा को ध्यान में रखें और किसी भी प्रकार की धोखाधड़ी से सतर्क रहें।
विज्ञापन

महाविद्यालय में दाखिला लेने के लिए विद्यार्थी के पास 15 तरह के दस्तावेज होने जरूरी हैं। इनमें फैमिली आईडी, आधार कार्ड, दसवीं कक्षा का प्रमाण पत्र, बारहवीं कक्षा का प्रमाण पत्र, रिहायशी प्रमाण पत्र (डोमिसाइल), जाति प्रमाण पत्र एससी और बीसी विद्यार्थियों के लिए जरूरी, गैप ईयर सर्टिफिकेट (जिन्होंने पिछली बार 10+2 की परीक्षा उत्तीर्ण की हो या जिनका किसी कारण गैप रहा हो। हस्ताक्षर व पासपोर्ट साइज फोटो, इनकम सर्टिफिकेट जो 6 महीने से ज्यादा पुराना न हो।
इसके अलावा, चरित्र प्रमाण पत्र, मोबाइल नंबर, माइग्रेशन सर्टिफिकेट, बैंक खाते के फोटो को उस बैंक का आईएफएससी कोड सहित हो। कोई विद्यार्थी ईडब्ल्यूएस कैटेगरी में फार्म भरता है तो उसके सर्टिफिकेट का होना जरूरी है। एनएसएस या एनसीसी या स्पोर्ट्स सर्टिफिकेट यदि हो तो शामिल करें।
इस प्रकार हैं सीटें
नए सत्र में एडमिशन के लिए आर्ट्स - 240 सीटें।
कॉमर्स - 40 सीटें
बीएससी (नॉन मेडिकल) - 40 सीटें
स्नातकोत्तर - 40 सीटें
कॉलेज में सुविधाओं और स्कॉलरशिप इस प्रकार हैं
महाविद्यालय के एडमिशन नोडल ऑफिसर प्रो. प्रवीण कुमार ने बताया कि कॉलेज में छात्रों की सुविधायुक्त नई इमारत, स्मार्ट क्लास की सुविधाएं, अनुभवी स्टाफ, कंप्यूटर लैब, वातानुकूलित लाइब्रेरी, ठंडे और स्वच्छ पानी की सुविधा, कैंटीन की सुविधा, पिंक बस सेवा की फ्री सुविधा, पासपोर्ट की सुविधा, लर्निंग लाइसेंस की सुविधा, एससीबीसी स्कॉलरशिप की सुविधा, राष्ट्रीय छात्रवृत्ति की सुविधा, पोज स्कॉलरशिप (केवल साइंस के विद्यार्थियों के लिए) की सुविधा, हरियाणा मेरिट स्कॉलरशिप की सुविधा, टॉप टेन स्कॉलरशिप की सुविधा, तथा अति आधुनिक सुसज्जित कॉन्फ्रेंस हॉल की सुविधा भी उपलब्ध है।
विज्ञापन

इन नंबरों पर छात्र ले सकते हैं जानकारी
प्रो प्रवीण कुमार ने बताया कि प्राचार्य की ओर से स्थापित हेल्प डेस्क से किसी भी जानकारी के लिए मोबाइल नंबर : 9355626548, 9466731248,7015139720, 9466615917, 9971164381 पर कॉल कर सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें