फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने लाभार्थियों को वितरित की पीपीई किट व आयुष्मान कार्ड

Thu, 14 Mar 2024 12:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसा। चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय में वीरवार को जिलास्तरीय वंचित वर्गों के लिए आउटरीच कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें बतौर मुख्य अतिथि केंद्रीय बिजली एवं भारी उद्योग राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने शिरकत की। मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने निरंतर वंचितों व पिछड़ों के हितों व उनके उत्थान के लिए योजनाएं क्रियान्वित की है। इसी कड़ी में वंचित वर्गों व पिछड़े वर्गों के लिए सामाजिक उत्थान एवं रोजगार आधारित जनकल्याण सूरज पोर्टल लॉन्च किया है। सूरज पोर्टल इन लोगों के उत्थान में मिल का पत्थर साबित होगी।
विज्ञापन


इससे दौरान उन्होंने सफाई कर्मियों को पीपीई किट व आयुष्मान कार्ड वितरित किए। लाभार्थियों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन को लाइव प्रसारण दिखाया गया। प्रधानमंत्री ने देशभर के विभिन्न राज्यों के हरियाणा अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम तथा हरियाणा पिछड़े वर्ग एवं आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग कल्याण निगम के माध्यम से ऋण सहायता प्राप्त लाभार्थियों से संवाद किया। हरियाणा अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम की मैनेजिंग डायरेक्टर गीता भारती ने मुख्य अतिथि केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर का स्वागत किया व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। अतिरिक्त उपायुक्त डाॅ. विवेक भारती ने मुख्य अतिथि को जिला में केंद्र की योजनाओं के क्रियान्वन की जानकारी दी।
वंचितों व पिछड़ों के लिए बनाई योजना: गुर्जर

केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हमेशा वंचितों व पिछड़ों के ध्यानार्थ योजनाओं को क्रियान्वित किया है। वंचित वर्गों के लोगों को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य के साथ सुगम ऋण के लिए एक परेशानी मुक्त और निर्बाध तंत्र सुनिश्चित करने के लिए और एकीकृत पोर्टल सूरज (सामाजिक उत्थान एवं रोजगार आधारित जनकल्याण) लॉन्च किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाशिए पर रहने वाले वर्गों को सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में तीन राष्ट्रीय निगमों की ऋण सहायता योजनाओं के तहत लगभग 660 करोड़ रुपये के कुल परिव्यय के साथ 1 लाख से अधिक निगमों की रियायती ब्याज दरों पर दी जा रही ऋण सहायता के बारे में कई क्षेत्रीय भाषाओं में एसएमएस भेजे जाएंगे। एसएमएस के बाद, लाभार्थियों को फंड ट्रांसफर की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी, जिससे वे अपना उद्यम शुरू कर सकेंगे।
विज्ञापन


पीपीई किट व आयुष्मान कार्ड किए वितरित
केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने 40 लाभार्थियों को पीपीई किट व 15 लाभार्थियों को आयुष्मान कार्ड वितरित किए। जनस्वास्थ्य विभाग की ओर से सीवर मैन को पीपीई किट व आयुष्मान कार्ड वितरित किए गए। यह पीपीई किट इन सफाई कर्मियों को सफाई के दौरान सुरक्षा प्रदान करने का काम करेंगी।

ये रहे मौजूद

इस मौके पर हिसार मंडल की आयुक्त एवं हरियाणा अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम की मैनेजिंग डायरेक्टर गीता भारती, सीडीएलयू के वीसी प्रो. अजमेर सिंह मलिक, वरिष्ठ भाजपा नेता जगदीश चोपड़ा, महाप्रबंधक रविकांत जैना, पूर्व चेयरपर्सन रेणू शर्मा, वरिष्ठ भाजपा नेता मक्खन लाल सिंगला, प्रदीप रातुसरिया, श्याम बजाज, भूपेश मेहता, मक्खन सिंह ख्योवाली, युवा भाजपा नेता सुनील बामणिया, सतीश जग्गा, नितीश महेंद्रु, सागर केहरवाला, प्रमोद कंबोज, सुनील बहल, भोजराज गुर्जर, कर्ण दुग्गल, सनप्रीत सोढ़ी, कर्ण बतरा व अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें