फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: राजकीय नेशनल कॉलेज में इंटर स्टेट कॉलेजिएट वॉलीबाल प्रतियोगिता में प्रदेशभर से 24 टीमें लेंगी हिस्सा

Thu, 14 Mar 2024 12:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसा। राजकीय ने नेशनल कॉलेज में उच्चतर शिक्षा विभाग की ओर से इंटर स्टेट कॉलेजिएट वॉलीबाल प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। प्रतियोगिता का आयोजन 14 से 16 मार्च तक किया जाएगा। जिसमें महिला व पुरुष खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। प्रतियोगिता में कुल 24 टीमें हिस्सा लेंगी।प्रतियोगिता में पुरुषों की 8 व महिलाओं की 16 टीमें भाग हिस्सा लेंगी।
विज्ञापन

प्रतियोगिता को लेकर बुधवार को प्राचार्य डॉ. संदीप गोयल ने सभी शिक्षकों और कमेटी सदस्यों की बैठक ली। बैठक में प्रतियोगिता में तैयारियों की रूपरेखा बनाई गई। कॉलेज के करीब 80 शिक्षकों को समिति का सदस्य नियुक्त किया गया है। खेल प्रतियोगिता के प्रथम दिन उद्घाटन समारोह में अर्जुन और भीम पुरस्कार विजेता भारतीय वॉलीबाल टीम के पूर्व कप्तान डॉ. दलेल सिंह शिरकत करेंगे। प्रतियोगिता के दूसरे दिन समापन समारोह में राजकीय महिला महाविद्यालय रानियां के प्रधानाचार्य डॉ. बंता सिंह भोला शिरकत करेंगे।
कॉलेज प्रबंधन ही करेगा सभी प्रबंध

राजकीय नेशनल कॉलेज प्रबंधन की ओर से ही विद्यार्थियों के रहने का प्रबंध किया जाएगा। इसके विद्यार्थियों के खाने-पीने व डाइट का प्रबंध किया जाएगा। इसका किसी भी प्रकार खर्चा विद्यार्थियों को नहीं देना होगा। इसके लिए कॉलेज ने शहर की जाट धर्मशाला, झूथरा धर्मशाला सांगवान चौक, झूथरा धर्मशाला सिविल अस्पताल रोड व एक छात्रा हॉस्टल को बुक किया गया। जिसमें खिलाड़ियों के रहने का प्रबंध किया गया है। गेम्स के लिए कॉलेज ने कमेटी का गठन किया है, जो प्रतियोगिता की सभी प्रकार की तैयारियां देखेंगी।
विज्ञापन

कॉलेज की ओर से परिवहन व्यवस्था भी की
राजकीय नेशनल कॉलेज की ओर से खिलाड़ियों के लिए परिवहन की भी व्यवस्था की गई है। कॉलेज की बसें खिलाड़ियों को बस स्टैंड व रेलवे स्टेशन से लाने का काम कर रही हैं। वहीं इस दौरान बसें खिलाड़ियाें को पहले कॉलेज फिर धर्मशाला में ले जा रही हैं। वहीं इस दौरान कॉलेज की ओर से 6 वॉलंटियर्स नियुक्त किए गए हैं। जो स्पेशल रेलवे स्टेशन व बस स्टैंड पर जाकर खिलाड़ियों को सम्मानित कर कॉलेज लेकर आते हैं।
कॉलेज में बनाए गए है तीन खेल मैदान



राजकीय नेशनल कॉलेज की ओर से इस बार तीन खेल मैदान बनाए गए है। इस दौरान महिला व पुरुष खिलाड़ियों के खेल साथ-साथ चलेंगे। वहीं तीसरे खेल मैदान में खिलाड़ी वॉर्मअप कर सकेंगे। पहले दिन एमएम कॉलेज फतेहाबाद व जीएनकेसी, यमुनानगर के बीच ओपनिंग मैच से प्रतियोगिता की शुरुआत होगी।



प्रदेशभर के ये कॉलेज लेंगे हिस्सा



- जीएनकेसी, यमुनानगर



- एमएम कॉलेज, फतेहाबाद



- राजकीय कॉलेज, हिसार



- शाह सतनाम कॉलेज, सिरसा



- डीजीसी, गुरुग्राम


- जेसीडी विद्यापीठ, सिरसा



- राजकीय नेशनल कॉलेज, सिरसा



- आर्य काॅलेज, पानीपत



- एमकेजेकेएम, रोहतक



- एफसी कॉलेज, हिसार



- केआरएम पीजी कॉलेज, जमाल



- केवीए डीएवी कॉलेज, करनाल



राजकीय नेशनल कॉलेज में इंटर स्टेट कॉलेजिएट वॉलीबाल प्रतियोगिता का आयोजन करवाया जा रहा है। इसमें प्रदेश भर के विश्वविद्यालय व कॉलेज से टीमें भाग लेंगी। वीरवार से प्रतियोगिता का आरंभ होगा। वहीं प्रतियोगिता तीन दिन तक चलेंगी।
विज्ञापन

-डॉ. बलदेव सिंह, सचिव, आयोजक व एसोसिएट प्रोफेसर शारीरिक शिक्षा विभाग, जीएनसी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें