फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंत्री ने पूछा: कैसी है फसल बाड़ी, किसान बोले: खरीफ चैनल का पानी मिल जाए तो हो जाएंगे खुशहाल

विज्ञापन
रत्ताखेड़ा खरीफ चैनल का दौरा करने पहुंचे चौधरी रणजीत सिंह। - फोटो : Sirsa
विज्ञापन
ओढां। रत्ताखेड़ा खरीफ चैनल में पानी आने के बाद किसानों में खुशी देखी जा रही है। किसान पंखे लगाकर पानी उठाने में जुटे हुए हैं। खरीफ चैनल में पानी आने की खुशी सबसे ज्यादा टेल पर पड़ने वाले किसानों में देखी जा रही है। नुहियांवाली में तो पिछले सप्ताह पानी पहुंच गया था।
विज्ञापन

घग्गर में बढ़े जलस्तर के बाद खरीफ चैनल में पानी छोड़े जाने के चलते टेल पर पड़ने वाले किसानों का इंतजार खत्म हो गया है। नुहियांवाली के किसान पिछले 3 दिनों से खरीफ चैनल के पानी से खेतों में सिंचाई कर रहे हैं। घुंकावाली से लेकर अंतिम टेल तक करीब 12 अस्थाई बांध पड़ते हैं। नुहियांवाली के किसानों द्वारा अपने रकबा क्षेत्र में पड़ने वाले बांध हटाए जाने के बाद टेल पर पड़ने वाले गांवों के किसानों को पानी सिंचाई पानी मिलने की उम्मीद जग गई थी। लेकिन टेल तक पानी पहुंचने के बीच अभी कुछ बांध अवरोधक बने हुए हैं।
गांव रत्ताखेड़ा, राजपुरा, बनवाला व रामगढ़ के किसानों ने एकत्र होकर उक्त बांधों को हटाने बारे मंत्रणा की। नुहियांवाली सहित उक्त गांवों के किसानों ने बीते सोमवार को बांध हटाए जाने को लेकर विद्युत एवं जेल मंत्री चौ. रणजीत सिंह से मिले। राज्य मंत्री ने किसानों से उनकी फसल बाड़ी बारे पूछा तो किसानों ने कहा कि बरसात के बाद फसल तो ठीक है, लेकिन खरीफ चैनल का पानी और मिल जाए तो किसान खुशहाल हो जाएंगे। इस बात पर मंत्री ने संबंधित विभाग के अधिकारियों से फोन पर जानकारी लेते हुए किसानों को आश्वस्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें