फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: मानसिक रूप से परेशान युवती ने निगला जहर, इलाज के दौरान मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
रानियां। गांव नानुआना में मानसिक परेशानी के चलते 23 वर्षीय एक युवती ने शनिवार को जहरीला पदार्थ निगल लिया। उसकी इलाज के दौरान रविवार को मौत हो गई। सूचना पाकर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। गांव नानुआना निवासी पर्सना ने चंडीगढ़ से बीए की पढ़ाई पूरी की और एक स्कूल में अतिथि अध्यापक के पद पर कार्यरत थी।
विज्ञापन


पिछले कई दिनों से मानसिक रूप से परेशान चल रही थी। शनिवार को युवती ने जहरीला पदार्थ निकाल दिया। तबीयत बिगड़ने पर परिजनों ने उसे सिरसा के एक निजी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करवाया। जहां पर इलाज के दौरान रविवार देर रात्रि युवती की मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने युवती के शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया।

परिजनों ने सोमवार दोपहर बाद युवती का संस्कार किया। जांच अधिकारी पूनम चंद ने बताया कि पुलिस ने युवती के पिता रामस्वरूप के बयान के आधार पर कार्रवाई की है। मृतका के पिता रामस्वरूप ने बताया कि उनकी बेटी कई दिनों से मानसिक रूप से परेशान थी और शनिवार को उसने जहरीला पदार्थ निगल लिया था। इससे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें