फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: संतनगर में मैगा बैडमिंटन टूर्नामेंट 4-5 जनवरी को, आज निकाला जाएगा ड्राॅ

Wed, 01 Jan 2025 11:04 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
संतनगर के गुरदेव इंडोर स्टेडियम का बैडमिंटन कोर्ट।   संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


रानियां। संत नगर के गुरदेव इंडोर स्टेडियम में चार व पांच जनवरी को 5वां मेगा बैडमिंटन टूर्नामेंट आयोजित किया जाएगा। प्रतियोगिता के लिए एक जनवरी तक खिलाड़ियों ने पंजीकरण करवाए हैं। अब दो जनवरी को ड्रॉ निकाला जाएगा।

श्री गुरदेव चैरिटेबल ट्रस्ट के प्रधान हरपिंद्र कूका ने बताया कि 4 जनवरी को प्रतियोगिता के शुभारंभ पर पंजाबी गायक गुरविंद्र बराड़ पहुंचेंगे। प्रतियोगिता में देशभर से खिलाड़ी भाग लेंगे। सबके ठहरने की व्यवस्था ट्रस्ट द्वारा निशुल्क की गई है। प्रतियोगिता में विजेता रहने वाले खिलाड़ियों को 3 लाख रुपये, पुरस्कार व ट्रॉफी देकर सम्मानित किया जाएगा। प्रतियोगिता का लाइव प्रसारण किया जाएगा। हरपिंद्र कूका ने बताया कि युवाओं को नशे से दूर रखकर खेलों की ओर अग्रसर करने के लिए ट्रस्ट की ओर से खेलों का आयोजन किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन







इस प्रकार होंगे मुकाबले

प्रधान हरविंद्र कूका ने बताया कि पुरुष डबल्स, पुरुष सिंगल, पुरुष डबल्स 45 वर्ष से अधिक, पुरुष 35 वर्ष से अधिक में, अंडर-19, अंडर-17, अंडर-15, अंडर-13 व अंडर-11 वर्ग के मुकाबले होंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें