फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो मई को नई पार्टी की घोषणा करेंगे गोपाल कांडा

विज्ञापन
विज्ञापन
 विधायक और पूर्व मंत्री गोपाल कांडा ने कहा कि हरियाणा में नया सकारात्मक एवं क्रांतिकारी राजनीतिक विकल्प देने के लिए नई पार्टी के गठन की विधिवत घोषणा दो मई को गुड़गांव में होगी। वे रविवार को रानियां रोड स्थित कैंप कार्यालय में प्रदेशभर से आए हुए समर्थकों से बातचीत कर रहे थे।
विज्ञापन


 उन्होंने कहा कि दो मई को अक्षय तृतीया के दिन प्रदेश की जनता की इच्छाओं के अनुरूप व्यापक लोकहित की नीतियों व कार्यक्रमों को लेकर जातिवाद, क्षेत्रवाद, परिवारवाद से ऊपर उठकर हरियाणावासियों के लिए एक नई सोच की राजनीतिक पार्टी का उदय होगा।

 पार्टी में युवाओं की भागीदारी सर्वाधिक होगी, जो नई सोच के साथ प्रदेश को एक नई दिशा देने का काम करेगी। दो मई को ही वे पार्टी की नीतियों को जनता के समक्ष रखेंगे। पार्टी का प्रदेश मुख्यालय गुड़गांव ही होगा। पार्टी के गठन की सभी तरह की औपचारिकताएं पूरी कर ली गई हैं।
विज्ञापन


 प्रदेश की जनता परिवर्तन चाहती है और उन्हीं की इच्छाओं के अनुरूप ही लोकहित में पार्टी अपना कार्य करेगी। दो मई को उदय होने वाली पार्टी अक्तूबर में संभावित हरियाणा विधानसभा के चुनाव में सभी 90 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेगी।

 उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे अपने-अपने क्षेत्र में जनता से संपर्क करें और उनकी समस्याओं को जानें और 30 अप्रैल तक अपने सुझाव दें। इससे पूर्व गोपाल कांडा कैंप कार्यालय में अनाज मंडी से आए आढ़तियों, व्यापारियों, मंडी मजदूरों व किसानों से भी मिले।


उन्होंने कहा कि सिरसा जिला गेहूं उत्पादन में इस बार भी अव्वल रहेगा। कुछ ठेकेदारों व ट्रांसपोर्टरों की ओर से गेहूं उठान की एवज में रिश्वत मांगे जाने की व्यापारियों व आढ़तियों की शिकायत पर कांडा ने कहा कि भ्रष्टाचार किसी भी स्टेज पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन


 उन्होंने व्यापारियों व आढ़तियों से अपील की कि गेहूं उठान की एवज में रिश्वत मांगने वालों के खिलाफ एकजुटता प्रकट करें।

फोटो विवरण:27एसआईआरपी32:33:सिरसा में रविवार को रानियां रोड स्थित कैंप कार्यालय में प्रदेशभर से आए समर्थकों से मिलते विधायक गोपाल कांडा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें