फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa: नकाबपोश बदमाशों ने बैंक एटीएम में चोरी की वारदात को दिया अंजाम, पुलिस जांच में जुटी

Fri, 22 Mar 2024 03:15 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा)

सार

सिरसा में चोरों द्वारा एक पल में एटीएम मशीन का लॉक खोलने के अंदाज से मालूम पड़ता है कि वह एटीएम मशीन की संचालन प्रक्रिया के जानकार हैं। बैंक मैनेजर रेणु बाला के मुताबिक एटीएम संचालन कंपनी मशीन आदि की जांच के लिये लिए पुलिस एफआईआर की कॉपी मांग रही है।
विज्ञापन
सिरसा में चोरी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिरसा के डबवाली में किसान आंदोलन के मद्देनजर शहर की सील बंद सीमाओं के मध्य गत रात्रि चौटाला रोड पर स्थित आईडीएफसी बैंक की एटीएम मशीन में चोरी की वारदात हो गई। करीब 4:45 मिंट में दो नकाबपोश युवकों ने वारदात को अंजाम दे दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। अभी तक चोरी हुई रकम का खुलासा नहीं हुआ है।

विज्ञापन


एटीएम का संचालन एनसीआर क्षेत्र की निजी सेक्युरिटी कंपनी के पास है। घटना का खुलासा शुक्रवार प्रातः बैंक के सफाई कर्मचारी आने पर हुआ। बता दें कि यह एटीएम 24 घण्टे खुला रहता है। जिसमे रुपये निकलवाने व जमा करवाने व सुविधा है। मशीन में कल दोपहर 8 लाख रुपए डाले किये गए थे। 

घटना के मुताबिक दो नकाबपोश युवक रात्रि लगभग 2:27 बजे बैंक के एटीएम केबिन  में दाखिल हुए। एक युवक ने बड़ी आसानी से एटीएम मशीन का लॉक व कवर खोला। बाहर से आये एक अन्य युवक ने एटीएम केबिन के कैमरे में कलर स्प्रे कर दिया। सीसीटीव फुटेज में वारदात के दौरान लाल नकाब वाला युवक एक बार बाहर भी गया। घटना के उपरांत दोनों चोर फरार हो गए।
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि चोरों द्वारा एक पल में एटीएम मशीन का लॉक खोलने के अंदाज से मालूम पड़ता है कि वह एटीएम मशीन की संचालन प्रक्रिया के जानकार हैं। बैंक मैनेजर रेणु बाला के मुताबिक एटीएम संचालन कंपनी मशीन आदि की जांच के लिये लिए पुलिस एफआईआर की कॉपी मांग रही है।

उन्होंने बताया कि गत रात्रि 2 बजे तक बैंक डेटा के मुताबिक एटीएम मशीन में करीब 7.5 लाख रुपये थे। अब मशीन बन्द होने के कारण मौजूदा असली स्थिति जांच का विषय है। सूचना मिलने पर थाना सिटी पुलिस के प्रभारी शैलेन्द्र कुमार मौके पर पहुंचे व स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि प्रारंभिक तौर दो युवकों ने घटना को अंजाम दिया। बैंक व आसपास के सीसीटीवी कैमरों के जरिये चोरों की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें