फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: ग्रीन बेल्ट पर कब्जे के बाद अब अनाज मंडी के गेट पर बिना अनुमति तोरण द्वार बनाने में जुटी संस्था

Thu, 21 Mar 2024 12:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
अनाजमंडी में संस्था द्वारा तोरण द्वार के लिए करवाया जा रहा खुदाई का कार्य।   संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


सिरसा। शहर की ग्रीन बेल्टों पर एक और संस्था की ओर से कब्जा किया जा रहा है। अब श्री श्याम बगीची संस्था ने अनाज मंडी के तीन नंबर गेट पर तोरण द्वार बनाने का कार्य शुरू कर दिया है। इसके लिए किसी भी विभाग से कोई अनुमति नहीं ली गई है। जिस जमीन पर तोरण द्वार बनाया जा रहा है, वह फुटपाथ और पार्किंग की जमीन है। इस जगह के ऊपर से अनाज मंडी की दुकानों व डबवाली रोड के लिए 11 हजार केवीए की लाइन गुजर रही है। बिजली विभाग के अधिकारियों के अनुसार 11 हजार केवीए की लाइन के पास छेड़छाड़ करना हादसों को न्योता देने जैसा है। यदि कोई संस्था या व्यक्ति छेड़खानी करता है और कोई हादसा होता है तो विभाग की ओर से संबंधित व्यक्ति पर एफआईआर दर्ज करवाने का प्रावधान है।



यह है मामला



अनाजमंडी के अंदर नगर परिषद की ग्रीन बेल्ट पर श्री श्याम बगीची संस्था की ओर से निर्माण कार्य किया गया है। ग्रीन बेल्ट की जमीन पर मंदिर का निर्माण करवाने के साथ शेड आदि लगाए गए हैं। अब सालासर धाम मंदिर की तर्ज पर ही अनाजमंडी के गेट पर संस्था तोरण द्वार बनाने जा रही है। एकादशी के दिन मंगलवार को तोरण द्वार बनाने के लिए जेसीबी से दोनों ओर गड्ढे खोद दिए गए। पार्किंग व फुटपाथ की इन जगहों पर सीवरेज की लाइन, पेयजल लाइन और ऑप्टिकल फाइबर केबल कट गई। संस्था की ओर से तोरण द्वार का विशेष नक्शा डिजाइन करवाया जा रहा है।
विज्ञापन


बॉक्स

इस तरह की आएंगी समस्याएं



1 . अनाजमंडी के गेट नंबर तीन की सड़क के तीन ओर बड़ी लाइन गुजर रही है।

2 . गेहूं व सरसों लेकर आने वाले किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा।



3 . फसलों के उठाने के दौरान हादसों का खतरा बन जाएगा।

4. लाइनों को शिफ्ट करने में भी बड़े स्तर पर आढ़तियों को परेशानी उठानी पड़ेगी।



कोट्स



हमारी ओर से तोरण द्वार बनाने का कार्य आज शुरू किया गया है। हमने डीसी कार्यालय में अनुमति के लिए फाइल लगाई हुई है। लेकिन कोई अनुमति हमें अभी तक नहीं मिली है। - पवन गर्ग, प्रधान, श्री श्याम बगीची

कोट्स

हमने किसी को कोई अनुमति नहीं दी है। श्री श्याम बगीची वाले गेट बना रहे हैं, वह हमारी जगह नहीं है। किसानों को कोई दिक्कत आएगी तो आगामी कार्रवाई करेंगे। - वीरेंद्र मेहता, सचिव, मार्केट कमेटी



कोट्स



मेरे पास किसी का कोई अनुमति पत्र नहीं आया है। यदि कोई द्वार बना रहा है तो आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। यदि हमारा यूनिपोल भी हाईटेंशन लाइन के नीचे है तो उसे भी हटाया जाएगा। - विक्की, एक्सईएन, नगर परिषद
विज्ञापन


11 हजार केवीए के नीचे कोई छेड़खानी नहीं कर सकता है। यदि कोई हादसा होता है या किसी की जान जाती है तो संबंधित संस्था के खिलाफ ही कार्रवाई होगी। मौका मुआयना कर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। -वीरेंद्र कुमार, एसडीओ, बिजली निगम इंडस्ट्रीयल।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें