फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: रिटायर्ड अध्यापक के घर घुसे नकाबपोश, पत्नी की सतर्कता से नहीं दे पाए वारदात को अंजाम

Wed, 05 Feb 2025 11:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन




सिरसा। शहर में रिटायर्ड अध्यापक के घर मंगलवार रात करीब साढ़े आठ बजे तीन नकाबपोश बदमाश घुस गए। रिटायर्ड अध्यापक की पत्नी की सतर्कता से बदमाश वारदात को अंजाम नहीं दे सके। पुलिस ने महिला की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

बरनाला रोड स्थित मक्कड़ स्वीट्स वाली गली निवासी में रिटायर्ड अध्यापक राजकुमार सचदेवा की पत्नी पुष्पा सचदेवा ने बताया कि इन तीनों युवकों में से एक युवक के मुंह पर सफेद रुमाल बंधा हुआ था जबकि दो ने ग्रे कलर का मास्क लगाया हुआ था। उन्होंने आते ही पूछा कि मेहता साहब घर पर हैं, तो उन्हें बुलवा दीजिए। इस पर पुष्पा सचदेवा ने कारण और युवकों से नाम पूछा तो उन्होंने नाम बताने के बजाय मेहता साहब को बुलाने पर ही जोर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन




इतने में ही एक बदमाश ने उनको जोर का धक्का दिया और मुंह पर हाथ रखा दिया। महिला की आवाज सुनकर उनकी बेटी ऊपर के कमरे से बाहर निकली और उसने शोर मचा दिया। शोर सुनकर जब पड़ोसी आने लगे तो तीनों बदमाश मौके से फरार हो गए। इसके बाद उन्होंने मामले की जानकारी डायल 112 हेल्पलाइन नंबर पर दी गई। डायल 112 की टीम में शामिल पुलिसकर्मियों ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली। मामले की लिखित शिकायत पुलिस को दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें