फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: प्राध्यापकों की नियुक्ति की मांग को लेकर भड़के सीडीएलयू के विद्यार्थी, लॉ विभाग पर जड़ा ताला, कुलसचिव ने 10 दिन में समाधान का दिया आश्वासन

Wed, 05 Feb 2025 11:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
सीडीलएयू के कुलसचिव डॉ. राजेश कुमार को ज्ञापन देते विद्यार्थी। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


सिरसा। चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय में बुधवार को लॉ डिपार्टमेंट के विद्यार्थियों ने तालाबंदी करके प्राध्यापकों की नियुक्ति की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। 20 मिनट के बाद ही विद्यार्थियों ने ताला खोल दिया। तालाबंदी की सूचना पाकर रजिस्ट्रार डॉ. राजेश कुमार बंसल विद्यार्थियों के बीच पहुंचे। कुलसचिव को विद्यार्थियों ने अपनी मांगों से अवगत करवाया और मांग पत्र सौंपा।

कुलसचिव ने 10 दिनों में सभी मांगों का समाधान करने का आश्वासन दिया। वहीं सफाई नहीं होने को लेकर कर्मचारियों को कुलसचिव ने मौके पर ही फटकार लगाई। कुलसचिव को सौंपे गए ज्ञापन में विद्यार्थियों ने कहा कि विधि विभाग के छात्र राजनीतिक विज्ञान का विषय भी पढ़ते हैं। पहले राजनीतिक विज्ञान पढ़ाने के लिए अनुबंध के आधार पर प्राध्यापक रखा हुआ था। मगर किसी कारण उसका वर्क लोड होल्ड रखा हुआ है। इस कारण उनकी पढ़ाई नहीं हो रही। लंबे समय से राजनीतिक विज्ञान की उनकी कक्षाएं नहीं लग रही हैं। विद्यार्थियों को परीक्षा देते समय भी कठिनाइयों से गुजरना पड़ता है। उन्होंने अनुरोध किया कि जल्द से जल्द राजनीतिक विज्ञान के दो प्राध्यापकों की नियुक्ति की जाए ताकि उनकी पढ़ाई बाधित न हो। जो भी नई किताबें लाइब्रेरी में आई हैं, वे विद्यार्थियों को जारी की जाएं।
विज्ञापन


लॉ विभाग के पास बनाया हुआ है डंपिंग प्वाइंट

सीडीएलयू में लॉ विभाग के साथ ही सभी भवनों का कचरा डाला जाता है। विशेष रूप से डंपिंग प्वाइंट बनाया गया है। जबकि नियमानुसार डंपिंग प्वाइंट रिहायशी और विभागों से दूर बनाया जाता है। लेकिन विभाग के बिल्कुल पास ही डंपिंग प्वाइंट बनाया गया है, जो कुलपति कार्यालय के सामने पड़ता है।
विज्ञापन






विद्यार्थियों के भले के लिए करेंगे काम : कुलसचिव



मीडिया से बातचीत में कुलसचिव डॉ. राजेश कुमार बंसल ने कहा कि जो विद्यार्थियों के भले के लिए होगा, वह विवि प्रशासन जरूर करेगा। विद्यार्थियों ने कुछ देर के लिए तालाबंदी की थी, लेकिन फिर ताला खोल दिया था। कुछ विषयों के टीचर चाहिए थे। विद्यार्थियों की कक्षाएं जो नहीं लग पा रही हैं, वह लगाने की कोशिश कर रहे हैं। बाकी कार्यों के लिए भी निर्देश दे दिए हैं।







विद्यार्थियों ने ये रखी मांगें

- विधि विभाग में प्राध्यापकों की कमी को पूरा किया जाए।



- विश्वविद्यालय में हो रही पार्ट टाइम टीचर्स की भर्ती में आरक्षण नीति को लागू किया जाए।

- विधि विभाग की कंप्यूटर लैब को सुचारू रूप से चालू किया जाए व प्राध्यापक उपलब्ध करवाए जाएं।

- विभाग की लाइब्रेरी में एससी/एसटी बुक बैंक की स्थापना की जाए।

- लीगल एड को सुचारू रूप से चलाया जाए।



- विभाग के साथ बनाए डंपिंग प्वाइंट को हटाया जाए।

- विभाग की कक्षाओं में बैंच और बोर्ड को बदला जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें