संवाद न्यूज एजेंसी
चोपटा। गांव कागदाना में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। महिला के भाई ने ससुराल वालों पर उसे जहर देने का आरोप लगाया है। चोपटा पुलिस ने भाई के बयान पर पति समेत चार लोगों पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
चोपटा थाना में एसआई कुलदीप सिंह ने बताया कि हिसार निवासी भारत शर्मा ने आरोप लगाया है कि उसकी बहन किरण की शादी साल 2014 में कागदाना निवासी सुमित कुमार के साथ हुई थी। मृतका किरण के छह साल का एक बेटा भी है। भरत ने बताया कि किरण के ससुराल जनों ने उसे फोन किया कि उसकी बहन किरण की तबीयत खराब है और अस्पताल में दाखिल कराया गया है। जब वे अस्पताल में पहुंचे तो किरण की तबीयत खराब थी। इसके पांच मिनट के बाद किरण ने दम तोड़ दिया। पुलिस को दिए बयान में भारत ने कहा कि शादी के दो साल बाद से ही ससुराल वाले किरण को दहेज के लिए तंग कर रहे थे। उसने आरोप लगाया है कि उसकी बहन को जहर दिया गया है, जिससे उसकी मौत हुई है। नाथूसरी चौपटा पुलिस ने मृतका किरण के भाई भरत के बयान पर पति सुमित, ससुर सतपाल, सास कमला देवी और ननंद ललिता के विरुद्ध विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस सिरसा के नागरिक अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है।