फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: कालांवाली में कई लोग बुखार से ग्रस्त, डेंगू के मरीजों में मिल रहे चिकनगुनिया के लक्षण

Sat, 09 Nov 2024 12:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसा। कालांवाली में कई लोग बुखार की चपेट में आ गए हैं। एक एक घर में छह से सात मरीज बुखार का उपचार करवा रहे हैं। गली में 20 मरीज तक बुखार से ग्रस्त हैं। अधिकतर मरीज निजी अस्पतालों में उपचार करवा रहे हैं और चिकित्सक बुखार के लक्षणों को देखकर चिकनगुनिया होने की बात कहते हैं।
विज्ञापन

वहीं, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की माने तो चिकनगुनिया जैसे लक्षण इन दिनों डेंगू के मरीजों में देखने को मिल रहे हैं। सरकारी आंकड़ों के अनुसार अभी तक चिकनगुनिया का कोई मामला सामने नहीं आया है। जानकारी के अनुसार जिले में डेंगू के मामले 150 का आंकड़ा पार कर चुके हैं। जो मरीज सरकारी और निजी अस्पतालों में जा रहे हैं उन्हीं की रिपोर्ट प्रशासन के पास पहुंच रही है। ग्रामीण और शहरी क्षेत्र में कई आरएमपी मरीजों का उपचार कर रहे हैं। लेकिन उनके आंकड़े स्वास्थ्य विभाग के पास नहीं हैं। आरएमपी चिकित्सकों के अनुसार प्रतिदिन आने वाले मरीजों में 80 प्रतिशत बुखार से ग्रस्त होते हैं। बुखार के मरीजों में निरंतर इजाफा हो रहा है। इतना ही नहीं, चिकनगुनिया का टेस्ट सिरसा में उपलब्ध है। कालांवाली में चिकनगुनिया के टेस्ट की सुविधा नहीं है।


बुखार के कारण जोड़ों में दर्द और खारिश की शिकायत रहती है। घर में तीन लोग बीमार हैं। सभी का उपचार चल रहा है। प्रशासन ने मच्छरों को लेकर आज तक मोहल्ले में फॉगिंग नहीं करवाई है।
विज्ञापन

पुष्पेंद्र सिंह गोरा , कालांवाली

बुखार के कारण चलना मुश्किल हो गया है। हाथ और पैरों में दर्द है। पड़ोस में भी कई लोग बुखार से पीड़ित हैं। -वासु, कालांवाली

घर में चार से पांच लोग बीमार हैं। सभी को बुखार है और उपचार करवा रहे हैं। इस बार मोहल्ले में कोई फॉगिंग नहीं हुई है। हर गली में 10 से 15 लोग बुखार से पीड़ित हैं। निजी चिकित्सक का कहना है कि चिकनगुनिया हुआ है।
निशांत जैन, कालांवाली

डेंगू में इस बार चिकनगुनिया के लक्षण मिल रहे हैं। दोनों ही बीमारी मच्छरों से होती हैं। हाथ-पैरों में दर्द और खारिश की शिकायत डेंगू के कई मामलों में सामने आई है। जो चिकनगुनिया के भी लक्षण है। अभी तक डेंगू के मामले सामने जरूर आए हैं लेकिन चिकनगुनिया का कोई मामला सामने नहीं आया है। फॉगिंग को लेकर नगर पालिका को पत्र लिखा जाएगा।
विज्ञापन

डॉ. इंद्रजीत सिंह, एसएमओ, कालांवाली
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें