फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: प्रेम प्रसंग से नाराज भाई ने साथियों संग किया था रमेश पर हमला

Tue, 28 Jul 2026 11:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
पड़ोस में रहने वाली युवती से चल रहा है रमेश का प्रेम प्रसंग, अक्तूबर में होनी थी दोनों की शादी
विज्ञापन


युवती का भाई प्रिंस था इस रिश्ते के खिलाफ, रमेश को रिश्ता तोड़ने के लिए कई बार धमकी दे चुका था प्रिंस

जान से मारने के लिए गर्दन पर किया था दातर से वार, रमेश की हालत अभी भी नाजुक




पुलिस ने मां की शिकायत पर युवती के भाई सहित 8 आरोपियों पर दर्ज की प्राथमिकी



संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। शहर की डॉ. इंद्रजीत वाली गली में सोमवार रात दुकानदार रमेश कुमार पर हुए जानलेवा हमले के मामले में खुलासा हुआ है। पुलिस के अनुसार, हमला रमेश की होने वाली पत्नी के भाई ने अपने सात-आठ साथियों के साथ मिलकर किया था। आरोप है कि वह अपनी बहन की रमेश से शादी के खिलाफ था।
इसी रंजिश के चलते उसने दातर से रमेश की गर्दन पर वार कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। शहर थाना पुलिस ने इस मामले में रमेश की मां बाबी कौर निवासी बाजीगर मोहल्ला के बयान पर आरोपी प्रिंस व उसके साथियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दिए बयान में बाबी कौर ने बताया कि उनके दो बेटे व एक बेटी हैं। छोटा बेटा रमेश कुमार अविवाहित है। वह पिछले दो वर्षों से डबवाली रोड स्थित डॉ. इंद्रजीत वाली गली में दुबई कार एक्सेसरीज नाम से गाड़ियों की लेमिनेशन की दुकान चलाता है।
रमेश का पड़ोस में रहने वाली युवती मुस्कान से प्रेम संबंध था। दोनों परिवारों को इस रिश्ते की जानकारी थी और आपसी सहमति से अक्तूबर 2026 में दोनों की शादी भी तय कर दी गई थी। बाबी कौर के अनुसार, मुस्कान का भाई प्रिंस इस रिश्ते के खिलाफ था।
प्रिंस कई बार रमेश पर शादी का रिश्ता तोड़ने का दबाव बना चुका था। ऐसा न करने पर प्रिंस ने रमेश को जान से मारने की धमकी दी थी। 27 जुलाई की रात करीब आठ बजे प्रिंस अपने सात-आठ साथियों के साथ रमेश की दुकान में घुस गया। आरोपियों ने हॉकी, डंडों व तेजधार हथियारों से हमला कर दिया।
इसी दौरान प्रिंस ने दातर से रमेश की गर्दन पर वार किया जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर खून से लथपथ जमीन पर गिर पड़ा। सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे और रमेश को तुरंत निजी अस्पताल में दाखिल कराया। जहां उसकी हालत अब भी गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन

इस संबंध में जांच अधिकारी सब इंस्पेक्टर, विनोद कुमार ने बताया कि पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। आरोपियों की पहचान कर ली गई है। उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है। जल्द ही आरोपी प्रिंस व उसके साथियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें