फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बनवाला में पिस्तौल के बल पर व्यक्ति का अपहरण कर की मारपीट, 2 पर केस

विज्ञापन
विज्ञापन
ओढां। गांव बनवाला में एक व्यक्ति का पिस्तौल के बल पर अपहरण कर मारपीट करने का मामला सामने आया है। इस संबंध में ओढां पुलिस ने 2 लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में दयाल सिंह ने बताया कि वह अपने खेत मे पानी लगा रहा था। इसी दौरान गांव के ही रामपाल व अंकित सहित 6 लोग गाड़ी में सवार होकर मौके पर आ गए। आरोप है कि उक्त लोगों ने पिस्तौल की नोक पर उसके साथ मारपीट करते हुए उसे गाड़ी में डाल लिया। शोर सुनकर उसके पड़ोसी इंद्रसेन व उसकी पत्नी कमलेश व एक युवती सहित 3 लोग मौके आ गए और उसे छुड़वाने की कोशिश की, जिसके बाद आरोपियों ने उनके साथ भी हाथापाई की। दयाल सिंह ने बताया कि जिसके बाद इंद्रसेन उसे छुड़वाकर अपनी ढाणी में ले आया।
आरोप है कि आरोपी लाठी-डंडे व पिस्तौल लेकर उनके पीछे ही ढाणी में घुस गए और महिलाओं के साथ हाथापाई की। सूचना पाकर जब पुलिस वहां आई तो आरोपी मौके से फरार हो गए। दयाल सिंह ने बताया कि उनकी रामपाल के साथ कुछ दिन पूर्व कहासुनी हो गई थी। इसी के चलते उक्त लोगों ने उस पर हमला किया गया है। एसआई मदन लाल ने बताया कि पुलिस ने दयाल सिंह के बयान पर रामपाल व अंकित सहित 2 लोगों के खिलाफ मारपीट करने, घर में घुसने, अपहरण करने, रास्ता रोकने, जान से मारने की धमकी देने व आर्म्ज एक्ट सहित विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें