फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंसान मोह-माया के चक्कर में फंसकर परमात्मा को भूला : ललित

विज्ञापन
रानियां। आधारशिला का लोकार्पण करते हुए समाजसेवी ललित जैन। संस्था।
विज्ञापन
रानियां। श्री दुर्गा कीर्तन मंदिर के प्रांगण में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के तीसरे दिन जयदेव-सहदेव जैन चैरिटेबल ट्रस्ट के प्रधान ललित जैन मुख्यातिथि के रूप में पहुंचे। जैन ने जम्मू कश्मीर के क्षेत्र गगवाल से पधारे कथाव्यास संत विरेंद्र महाराज से आशीर्वाद लिया। उन्होंने कहा कि यह बड़े सौभाग्य की बात है कि हम सबको भगवान की कथा सुनने को मिल रही है।
विज्ञापन

कलियुग के अंदर परमात्मा के नाम की चर्चा सुनने को मिले इससे बड़ी कोई चीज नहीं है। आज का इंसान मोह-माया के चक्कर में फंसकर परमात्मा को भूल गया है। संसारी उलझनों में ही उलझ कर रहा है। जबकि इंसान का यह जीवन परमात्मा की बंदगी करने के लिए मिला है। उन्होंने कहा कि ग्रंथों में इस बात का जिक्र है कि कलियुग में जो भी व्यक्ति परमात्मा का नाम सिमरन करेगा उसका भवसागर से बेड़ा पार हो जाएगा।
संत महापुरुष हमें अपने जीवन का असली मकसद समझाते हैं। संतों की वाणी से जीव का उद्धार हो जाता है। जीव सुनकर अमल करें तो परमपिता परमात्मा की प्राप्ति कर सकता है। इसलिए हम सबको परमात्मा का नाम भी अवश्य लेना चाहिए। ललित जैन ने दुर्गा मंदिर कमेटी सदस्यों प्रस्तावित सत्संग स्थल के निर्माण कार्य के लिए 51 हजार व कथा के लिए 11 हजार रुपये की राशि सहयोग के रूप में प्रदान की।
विज्ञापन

इस मौके मंदिर कमेटी की ओर से स्व. अभिनंदन जैन एडवोकेट की स्मृति में स्थापित की गई आधारशिला का समाजसेवी ललित जैन ने अपने हाथों से लोकार्पण भी किया। इस मौके पर विरेंद्र सिंह बेदी, नरेंद्र कुमार चौहान, पवन गोयल, पूर्ण चंद पोपली, सुरेश सिंगला, पार्षद प्रतिनिधि चंद्रभान कामरा, संजय आहुजा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें