फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: सिरसा के युवक को कनाडा जाने से रोका, दिल्ली एयरपोर्ट पर चार घंटे इंतजार करवाने के बाद वापस लौटाया

Thu, 05 Oct 2023 11:13 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा)

सार

दीपक ने बताया कि वह सिरसा का रहने वाला है और आठ दिन के लिए कनाडा जा रहा था। लॉट पॉलिश एयरलाइंस के कर्मचारियों ने उसे कनाडा जाने नहीं दिया। दीपक का आरोप है कि एयरलाइंस के कर्मचारियों ने पूछा कि आप कनाडा क्यों जा रहे हैं। आपको क्या काम है।
विज्ञापन
पीड़ित दीपक पुरी - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिरसा के खन्ना कॉलोनी के एक युवक को दिल्ली एयरपोर्ट पर कनाडा जाने से रोक दिया गया। एयरलाइंस ने बिना कोई ठोस कारण बताए उन्हें चार घंटे इंतजार करवाया और फिर वापस भेज दिया। इस मामले में पीड़ित युवक दीपक पुरी का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है। 
विज्ञापन


दीपक पुरी ने बताया कि उनके कारण पूछने पर भी एयरलाइंस के कर्मचारियों ने कोई ठोस जवाब नहीं दिया। बस उसे यह कह कर लौटा दिया गया कि एयरलाइंस की तरफ से 24 घंटे में मेल के माध्यम से कारण बताएंगे। 

यह भी पढ़ें: India-Canada Row: नवंबर में पंजाब आते हैं एनआरआई, वीजा पर पाबंदी से कारोबार पर पड़ेगा असर
विज्ञापन
विज्ञापन


दीपक ने बताया कि वह सिरसा का रहने वाला है और आठ दिन के लिए कनाडा जा रहा था। लॉट पॉलिश एयरलाइंस के कर्मचारियों ने उसे कनाडा जाने नहीं दिया। दीपक का आरोप है कि एयरलाइंस के कर्मचारियों ने पूछा कि आप कनाडा क्यों जा रहे हैं। आपको क्या काम है। इस तरह के सवाल वह करते रहे। करीबन चार घंटे इंतजार करवाने के बाद उन्होंने फ्लाइट कैंसिल कर दी। दीपक ने कहा कि एयरलाइंस वालों के पास कोई ठोस कारण नहीं था। वहां पर मौजूद कई अन्य लोगों के साथ भी ऐसा ही व्यवहार किया गया।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें