फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोटे अनाज व पोषक तत्वों को दैनिक आहार का बनाएं हिस्सा : सीईओ

विज्ञापन
सिरसा।शहर के पंचायत भवन में आयेाजित कार्यक्रम में मौजूद आंगनबाडी कार्यकर्ता शपथ ग्रहण करती हुई।
विज्ञापन
सिरसा। महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से स्वस्थ नारी सशक्त नारी मुहिम के तहत बुधवार को पंचायत भवन में 8वें राष्ट्रीय पोषण माह की शुरुआत की गई। कार्यक्रम में जिला परिषद के सीईओ डाॅ. सुभाष चंद्र ने बतौर मुख्यअतिथि शिरकत की। जिला परिषद के सीईओ डाॅ. सुभाष चंद्र ने गर्भवती महिलाओं से पोषक तत्वों के माध्यम से अपना ध्यान रखने का आग्रह किया और उन्हें मोटे अनाज व पोषक तत्वों के गुणों के बारे में बच्चों को बताने व दैनिक आहार में शामिल करने के लिए जागरूक किया।
विज्ञापन

उप निदेशक एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी डाॅ. दर्शना सिंह ने बताया कि सितंबर माह को पोषण माह के रूप में मनाया जाता है। इस प्रकार के कार्यक्रम और प्रतियोगिताओं के माध्यम से आम जनता को पोषण के प्रति जागरूक कर उन्हें स्वस्थ और सशक्त बनाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रम पूरे महीने खंड और ग्राम स्तर पर आयोजित किए जाएंगे। कार्यक्रम के दौरान ‘एक पेड़ मां के नाम’ के तहत पौधारोपण भी किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया, जिसमें गर्भवती महिलाओं की गोद भराई और एक रेसिपी प्रतियोगिता शामिल थी।

इस अवसर पर आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रमों में इनाया स्वामी, वाणी, स्नेहा और नेहा ने भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान पोषण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने पोषण परी का रूप धारण कर फलों और सब्जियों के गहने पहनकर एक फैशन शो प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम में मंजू ने वन स्टॉप सेंटर की ओर से दी जाने वाली सुविधाओं के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन

संरक्षण अधिकारी अंजना डूडी ने स्पॉन्सरशिप स्कीम, एडॉप्शन और अन्य बाल संरक्षण मुद्दों की जानकारी दी। सुपरवाइजर श्वेता ने पोषण अभियान के तहत विस्तृत जानकारी दी, जबकि सुपरवाइजर सुपेंद्र ने पोषण अभियान पर एक कविता प्रस्तुत की।

सिरसा।शहर के पंचायत भवन में आयेाजित कार्यक्रम में मौजूद आंगनबाडी कार्यकर्ता शपथ ग्रहण करती हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें