फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: हैंडबाल में चमकाया नाम, बना प्रेरणा

विज्ञापन
सिरसा।​खिलाड़ी दिनेश कुमार
विज्ञापन
सिरसा। गांव खैरेकां के हैंडबाल खिलाड़ी दिनेश कुमार कम उम्र में ही अपनी प्रतिभा के दम पर खेल जगत में पहचान बना रहा है। महज 16 वर्ष की आयु में दिनेश ने जिस लगन, अनुशासन और मेहनत से हैंडबाल में मुकाम हासिल किया है, वह न केवल गांव बल्कि पूरे जिले के युवाओं के लिए प्रेरणा बन रहा है।
विज्ञापन

दिनेश कुमार प्रतिदिन खैरेकां खेल मैदान में सुबह और शाम नियमित अभ्यास करने आता है। वह यहां निशुल्क प्रशिक्षण ले रहा है। सीमित संसाधनों के बावजूद दिनेश ने कभी भी अपनी मेहनत में कमी नहीं आने दी। खेल के प्रति उसका जुनून इतना गहरा है कि वह पढ़ाई के साथ-साथ खेल को भी पूरी गंभीरता से निभा रहा है।
दिनेश ने महज 12 वर्ष की उम्र में हैंडबाल खेलना शुरू किया था। शुरुआती दौर में सामान्य अभ्यास से शुरुआत करने वाले दिनेश ने धीरे-धीरे अपनी तकनीक, फिटनेस और खेल समझ को मजबूत किया। कोच के अनुसार दिनेश में खेल को जल्दी समझने और टीम के लिए खेलने की बेहतरीन क्षमता है, जो उसे अन्य खिलाड़ियों से अलग बनाती है।
विज्ञापन


साई में हुआ दिनेश का चयन
दिनेश ने राज्यस्तरीय खेल प्रतियोगिता में अंडर-14 प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए सिल्वर मेडल अपने नाम किया। इसके अलावा अंडर-19 वर्ग में उसने सिरसा टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए टीम को सेमीफाइनल तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई। उसके आक्रामक खेल, तेज गति और मजबूत डिफेंस ने कई मुकाबलों में विरोधी टीमों को परेशान किया। दिनेश की लगातार बेहतर होती परफॉर्मेंस को देखते हुए साई (स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया) की ओर से उसे गुजरात और लुधियाना के लिए ऑफर भी मिल चुका है। यह किसी भी युवा खिलाड़ी के लिए बड़ी उपलब्धि मानी जाती है। हालांकि, दिनेश ने फिलहाल अगले साल पूरी तैयारी के साथ आगे बढ़ने का निर्णय लिया है।
-
खैरेकां जैसे छोटे गांव से निकलकर दिनेश कुमार जिस तरह आगे बढ़ रहा है, वह साबित करता है कि सच्ची लगन और मेहनत से कोई भी खिलाड़ी अपने सपनों को साकार कर सकता है। - नवजोत रंधावा, हैंडबाल कोच, खैरेकां।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें