फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार लाख एकड़ कपास, दो लाख एकड़ धान का नुकसान

Wed, 18 Nov 2015 02:05 AM IST
अमर उजाला सिरसा/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
टाउन एवं कंट्री प्लानिंग विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव पी. राघवेंद्र राव ने मंगलवार को जिले में कई गांवों का दौरा कर सफेद मक्खी से  कपास व ग्वार की फसल को हुए निकसान के सर्वे की पड़ताल की।
विज्ञापन


बाद में उन्होंने सुरखाब विश्राम गृह में अधिकारियों की बैठक में फसल के नुकसान बारे की गई  गिरदावरी के रिकार्ड का निरीक्षण किया। इस संबंध में तीन अतिरिक्त टीमें गठित की जो जिले के दर्जन भर गांवों में पहुंच कर खराबे के सर्वे की  पुन: पड़ताल करेंगी।

 उन्होंने कहा कि जिन किसानों की कपास व गवार की फसल को सफेद मक्खी से नुकसान हुआ है उन्हें सरकार द्वारा उचित मुआवजा प्रदान किया  जाएगा।

उन्होंने गांव पंजुआना, सहुवाला प्रथम, रोहिड़ांवाली, ओढ़ां, बनावाला, रिसालियाखेड़ा, केहरवाला व सादेवाला आदि गांवों का दौरा कर गिरदावरी की रिपोर्ट का निरीक्षण किया। उन्होंने गठित टीमों में तहसीलदार, कानूनगों, पटवारी तथा रोहतक, सोनीपत व  गुडग़ांव से आए हुए राजस्व अधिकारियों व कर्मचारियों को शामिल किया।
विज्ञापन


उन्होंने संबंधित टीमों को निर्देश दिए कि वे शीघ्र ही खराबे के सर्वे की पड़ताल करने व  रिपोर्ट देने के निर्देश दिए।  राघवेंद्र राव ने खेतों में जाकर स्वयं किसानों से मिलकर की गई गिरदावरी का आंकलन किया।

छह लाख एकड़ कपास और ग्वार का नुकसान
उपायुक्त  निखिल गजराज ने बताया कि जिले के ऐलनाबाद, डबवाली, सिरसा उपमंडलों में संबंधित एसडीएम की देखरेख में सर्वेक्षण  करवाया गया है।

इस कार्य के लिए राजस्व व कृषि विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों को नियुक्त किया गया था। उन्होंने बताया कि सर्वे के दौरान संबंधित गांवों के  किसानों व ग्रामीणों को भी साथ लिया गया था तथा सर्वे के कार्य में पूर्ण पारदर्शिता बरती गई और फसलों के हुए नुकसान का वास्तवित आंकलन कर रिपोर्ट तैयार की  गई है।

उन्होंने बताया कि जिला में लगभग चार लाख एकड़ कपास की फसल व दो लाख एकड़ ग्वार की फसल का नुकसान हुआ है।

‘एस बारी तां रब्ब ने जमां ई मारते
ओढ़ां। ‘एस बारी तां रब्ब ने जमां ई मारते नरमां किले दा मण भी नी होया ते गमारे ने तां जमींदारां दे हत्थ खड़े कराते’ ये कहना था गांव ओढां, रोहिड़वाली,  आनंदगढ़ व रामनगरिया के किसानों का।

दरअसल प्रदेश सरकार द्वारा सफेद मक्खी से हुए नुकसान की स्पेशल गिरदावरी करवाई गई थी जिसकी रिपोर्ट जांच करने हेतु  मंगलवार को चंडीगढ़ से अतिरिक्त मुख्य सचिव पी. राघवेंद्र राव ओढां में बिजली घर के समक्ष किसानों के बीच पहुंचे थे।

किसानों ने उन्हें बताया कि इस बार सफेद मक्खी ने उन्हें आर्थिक रूप से  इस कदर कमजोर कर दिया है कि घर का खर्च चलाना भी दूभर हो रहा है।

इस पर राव ने कहा कि सरकार हर  किसान को नुकसान के मुताबिक मुआवजा देने के लिए बचनवद्ध है। ओढां में किसानों की सुनने के बाद टीम रिसालिया खेड़ा, बनवाला, केहरवाला व सादेवाला आदि गांवों के लिए रवाना हो गए। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें