फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: ट्रैक्टर चालक से 8 हजार रुपये लूटे, अज्ञात बदमाशों पर प्राथमिकी दर्ज

Sun, 19 Jul 2026 11:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
गांव भुरटवाला के पास शनिवार को दोपहर में हुई घटना
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ऐलनाबाद। थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े एक ट्रैक्टर चालक से नकदी लूटने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर 3-4 अज्ञात आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
थाना प्रभारी प्रगट सिंह ने बताया कि सिरसा के संदीप कुमार ने शिकायत दी है। संदीप कुमार चालक का काम करते हैं। शनिवार को वह सिरसा निवासी विक्रम कुमार के स्वराज 733 ट्रैक्टर-ट्रॉली में मूंग की फसल लेकर ऐलनाबाद आए थे।
विज्ञापन

अंजनी कॉटन फैक्टरी में फसल उतारने के बाद उन्हें अनाज मंडी से 4,500 रुपये किराये के मिले थे। उनके पास पहले से 3,500 रुपये थे जिससे कुल 8 हजार रुपये की नकदी थी।
विज्ञापन

लूट की घटना और पुलिस की जांच
संदीप कुमार के अनुसार, दोपहर करीब तीन बजे जब वह ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर गांव भुरटवाला पार कर सिरसा जा रहे थे तभी 3-4 अज्ञात लोगों ने उन्हें रोका। आरोपियों ने जबरन उनके 8 हजार रुपये छीन लिए और मौके से भाग निकले। घटना के बाद संदीप कुमार ने थाना ऐलनाबाद पहुंचकर पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। उनकी पहचान व गिरफ्तारी के लिए जांच कर रही है। जल्द मामले का खुलासा करने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें