फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

15 लोगों पर मुकदमा दर्ज, छह गिरफ्तार, भेजे जेल

Thu, 28 May 2015 02:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के गांव जलालआना में सोमवार रात गोवंश को अन्य स्थान पर छोडने के मामले में दो पक्षों में उत्पन्न विवाद में पुलिस ने घायल के बयान पर नौ लोगों को नामजद सहित अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज करते हुए छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


जिन्हें अदालत में पेश किया गया जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।


प्रशासन की ओर से सोमवार रात्रि से ही गांव में पुलिस तैनात किया गया है, वहीं खुफिया तंत्र की निगाहें भी हर घटनाक्रम टिकी हुई हैं। थाना प्रभारी धर्मवीर रातभर गांव में गश्त करते रहे।

इस विवाद में घायल हुए संधूरा सिंह, मुखत्यार सिंह व कौरा सिंह की स्थिति सामान्य बताई जा रही है। पुलिस ने संधूरा सिंह के बयान पर आरोपी गुरदेव सिंह, दर्शन सिंह, जीत सिंह, राज सिंह, सरना सिंह, सुखराज सिंह, दिलबाग सिंह, कुलदीप सिंह व जोधा सिंह सहित पांच-छह अन्य लोगों पर विभिन्न धाराओं में अभियोग दर्ज किया है।
विज्ञापन



पुलिस ने एक नामजद आरोपी सुखराज सिंह व उसकी शिनाख्त के आधार पर संदीप सिंह, जगनंदन सिंह, गुरदीप सिंह, शिवराज सिंह व सुखराज सिंह को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।


वहीं, इस मामले को लेकर दलित पक्ष के लोगों में अभी भय देखा जा रहा है। उन्होंने पुलिस से सहायता की मांग की है। थाना प्रभारी धर्मवीर ने उन्हें आश्वस्त किया है कि कानून अपना काम कर रहा है और किसी को भी डरने की आवश्यकता नहीं है।
विज्ञापन


जो भी आरोपी हैं उनके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने लोगों से शांति बनाए रखने में पुलिस को सहयोग देने की बात कही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें