फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भीषण गर्मी से युवक की मौत

Thu, 28 May 2015 02:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है। बुधवार को गांव चौटाला के नजदीक पेड़ के नीचे एक युवक का शव बरामद हुआ। चिकित्सक ने गर्मी की वजह से मौत होने का खुलासा किया है।
विज्ञापन


संगरिया निवासी शेर सिंह का बेटा पवन (32) पिछले तीन दिनों से घर से गायब था। चौटाला पुलिस ने चौटाला-आसाखेड़ा मार्ग पर उसका शव एक पेड़ के नीचे मिला।

मृतक के पिता ने पुलिस को दिए ब्यान में कहा है कि उसका बेटा नशा करने का आदी था। वह तीन दिन से घर से गायब था।

जांच अधिकारी एएसआई रामपाल के अनुसार पिता के ब्यान पर दफा 174 सीआरपीसी के तहत इत्तेफाकिया मौत की कार्रवाई करते हुए डबवाली के सरकारी अस्पताल से शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद उसे उसके परिजनों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन


सिविल अस्पताल के चिकित्सक बलेश बांसल ने बताया कि युवक नशा करने का आदी था। नशे के साथ अत्याधिक गर्मी उसकी मौत की वजह बनी है। शव दो दिन पुराना था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें