फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: सिरसा व डबवाली में 1,179 नशा तस्करों की सूची तैयार, अब होगी कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसा। जिले में नशे के तंत्र को तोड़ने के लिए पुलिस प्रशासन अलर्ट हो गया है। एडीजीपी की टीम ने जिले में ग्राम प्रहरियों के माध्यम से नशा तस्करों की सूची तैयार करवाई है। ग्राम प्रहरियों और एडीजीपी की टीम के अनुसार 1,179 नशा तस्कर सक्रिय हैं जो जिले में नशे की आपूर्ति में संलिप्त है। इन सभी के खिलाफ पुलिस प्रशासन सख्त कार्रवाई करने की तैयारी में है।
विज्ञापन

वहीं दूसरी ओर हिसार रेंज के 100 ऐसे गांवों का भी चयन किया जा चुका है। जिन गांवों में नशे के चुनिंदा केस हैं और उन आरोपियों का उपचार एडीजीपी की टीम करवा रही है। यह 100 गांव पूरी तरह से नशा मुक्त घोषित होंगे और जल्द ही इसकी सूची भी प्रशासन जारी करने वाला है। मंडल के ग्राम प्रहरियों से मिली सूची के अनुसार जिला सिरसा में 785, जिला फतेहाबाद में 710, हिसार में 400, पुलिस जिला डबवाली में 394, पुलिस जिला हांसी में 384, जिला जींद में 289 ड्रग तस्करों की पहचान कर सूची तैयार की गई है। यह सूची एडीजीपी की ओर से प्रभावी कार्रवाई की जिम्मेदारी संबंधित एएनसी, सीआईए को विशेष रूप से सौंपी जा चुकी है।


इस प्रकार नशे को लेकर काम करती है टीम
एडीजीपी की नशा मुक्ति टीम में दो महिला पुलिस कर्मचारी, ग्राम प्रहरी और एनजीओ शामिल होते हैं, जो गांवों में जाकर ग्राम पंचायत और युवा क्लबों की मदद से नशे से पीड़ित लोगों की जानकारी जुटाते हैं। उनका उपचार करते हैं। उनसे नशा छुड़वाने का काम करते हैं। वहीं महिला कर्मचारी महिलाओं से मिलतीं हैं और उनसे जानकारी जुटती है। इस दौरान नशे से पीड़ित युवाओं से नशा छुड़वाया जाता है। इस दौरान स्टेट एक्शन प्लान कमेटी भी साथ रहती है। युवाओं में नशा छोड़ने का जज्बा पैदा करने के साथ साथ उन्हें नशा मुक्ति केंद्रों में भर्ती किया जाता है। बड़े स्तर पर टीम युवाओं का नशा छुड़वा चुकी है।
विज्ञापन



नशा मुक्ति के लिए अभियान जारी है। हमारी टीम ने ग्राम प्रहरियों के सहयोग से नशा तस्करों की सूची तैयार की है। इन आरोपियों पर कार्रवाई की जाएगी। मंडल के 100 गांवों को पूरी तरह से नशा मुक्त किया जाएगा। - श्रीकांत जाधव, एडीजीपी
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें