फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदूषण कम करने को लेकर पटाखा स्टॉलों के लाइसेंस रद्द, फिर भी बढ़ा प्रदूषण स्तर

विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसा। जिले में प्रदूषण स्तर कम करने को लेकर प्रशासन की ओर से मौखिक रूप में सूचना देकर पटाखा स्टाल संचालकों को स्टाल न लगाने की हिदायत दी है। ताकि जिले में आतिशबाजी कम हो और एयर क्वालिटी इंडेक्स भी सामान्य रह सके। लेकिन इसके बाद भी शहर में छोटी दिवाली पर ही जमकर आतिशबाजी हुई। बुधवार को जिले का एयर क्वालिटी इंडेक्स 188 रहा। हालांकि बड़ी दिवाली पर आतिशबाजी होने पर एयर क्वालिटी इंडेक्स में भी काफी बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है।
विज्ञापन

बुधवार को भी पर्यावरण में स्मॉग छाया रहा। जिसके चलते लोगों को भी इस परेशानी का सामना करना पड़ा। स्मॉग के कारण शाम तीन बजे के बाद ही अंधेरा छाने लग गया। स्मॉग के कारण सूर्यदेव भी नहीं दिखाई। वहीं वाहन चालकों को इस परेशानी का सामना करना पड़ा। जिसके कारण वाहन चालक लाइट जलाकर आते-जाते दिखाई दिए। वहीं प्रदूषण स्तर कम करने को लेकर प्रशासन की ओर से बीते दिन स्टॉल लगाने वाले लोगों को मौखिक रूप से सूचना देकर स्टॉल का लाइसेंस रद्द करने के आदेश तक जारी किए गए है। जिसके बाद स्टॉल संचालकों को इस परेशानी का भी सामना करना पड़ा। बीते दिन स्टॉल संचालक मींटू ने रोष जताते हुए लाखों रुपये का घाटा होने की जानकारी दी थी। वहीं उन्होंने बताया कि प्रशासन की ओर से मौखिक रूप में आदेश जारी कर एक दिन पहले स्टॉल न लगाने की जानकारी दी गई है और एयर क्वालिटी इंडेक्स का हवाला दिया था।
छोटी दिवाली पर भी जमकर हुई आतिशबाजी
प्रशासन की ओर से शहर में सामान्य दुकानदारों को पटाखे न बेचने के आदेश जारी किए गए हैं। जबकि 31 स्टालों को लाइसेंस देकर उन्हें ही पटाखे बेचने की अनुमति दी गई थी, लेकिन बीते दिन उन स्टालों के भी लाइसेंस मौखिक रूप से सूचना देकर रद्द कर दिए थे। इसके बाद भी शहर में छोटी दिवाली के अवसर पर लोग जमकर आतिशबाजी करते हुए दिखाई दे रहे है। शहर में कई दुकानदार घरों में पटाखे बेचने का काम भी कर रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें