फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: काम पर लौटे वकील, 46 जमानत याचिकाओं सहित 379 केसों की हुई सुनवाई

Mon, 24 Apr 2023 11:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। दो अधिवक्ताओं पर दर्ज एफआईआर रद्द होने के बाद वकीलों ने वर्क सस्पेंड वापस ले लिया है। सोमवार को वकील काम पर लौट आए हैं। इस दौरान न्यायालयों में 46 जमानत याचिकाओं सहित 379 मामले में सुनवाई हुई।
विज्ञापन

वर्क सस्पेंड के दौरान सबसे ज्यादा मुश्किल में जेल में बंद वे विचाराधीन बंदी रहे, जिनकी जमानत याचिका दायर हो चुकी थी, लेकिन सुनवाई नहीं हुई। सोमवार को नौ बंदियों को न्यायालयों से जमानत मिल गई, जबकि 4 आरोपियों की जमानत याचिका खारिज हो गई। जिला एवं सत्र न्यायाधीश वाणी गोपाल शर्मा की कोर्ट में 19, अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश कुलदीप सिंह की कोर्ट में 11, अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश अशोक कुमार की कोर्ट में 8 व फास्ट ट्रैक कोर्ट में भी 8 जमानत याचिका सुनवाई के लिए लगी थी। बता दें कि 2 वकीलों पर दर्ज एफआईआर रद्द करवाने के लिए जिला बार एसोसिएशन ने 12 दिनों तक वर्क सस्पेंड रखा था। शुक्रवार को एफआईआर कैंसिल होने के पश्चात बार एसोसिएशन ने वर्क सस्पेंड का फैसला वापस ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें