फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: वकीलों की हड़ताल 13 दिन बाद खत्म

Tue, 04 Aug 2026 10:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसा। नई लीगल एड डिफेंस काउंसिल पॉलिसी के विरोध में जिला बार एसोसिएशन की 13 दिन से जारी हड़ताल मंगलवार को समाप्त हो गई। बार के प्रधान गंगाराम ढाका ने अधिवक्ताओं को सोमवार को कानून मंत्री के साथ हुई बैठक की जानकारी दी।
विज्ञापन

ढाका ने बताया कि सरकार ने उनकी मांगों पर सकारात्मक रुख अपनाने का आश्वासन दिया है। इसके बाद सर्वसम्मति से हड़ताल समाप्त करने का निर्णय लिया गया। हड़ताल खत्म होने के साथ ही अधिवक्ताओं ने न्यायिक कार्य शुरू कर दिया। मंगलवार को परिसर में अधिवक्ताओं की संख्या कम रही।
बार के उपप्रधान अधिवक्ता केवल कंबोज ने बताया कि बुधवार से सभी अधिवक्ता नियमित रूप से न्यायिक कार्य करेंगे। 13 दिनों तक चली हड़ताल के कारण करीब 15 हजार मामलों की सुनवाई प्रभावित हुई, जिससे वादकारियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें