सिरसा। इग्नू में सत्र जनवरी 2024 में दाखिला लेने वाले जिन विद्यार्थियों ने अभी तक अगली कक्षा के लिए अपना री रजिस्ट्रेशन नहीं करवाया है। वह विद्यार्थी 28 फरवरी 2025 तक अपना री रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं।
री-रजिस्ट्रेशन करवाने के लिए विद्यार्थी निम्न लिंक पर https://onlinerr.ignou.ac.in जाकर अपना सत्र जनवरी 2025 के लिए री-रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।
उक्त जानकारी इग्नू क्षेत्रीय केंद्र करनाल के क्षेत्रीय निदेशक डॉ. धर्मपाल व उप क्षेत्रीय निदेशक डॉ. अमित कुमार जैन व इग्नू स्टडी सेंटर 1085 राजकीय महिला महाविद्यालय सिरसा के कोऑर्डिनेटर डॉ. विक्रमजीत सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी ने जनवरी 2025 में दाखिले की तिथि बढ़ाते हुए 28 फरवरी 2025 तक की है। स्नातक व स्नातकोत्तर में दाखिले से वंचित विद्यार्थी अब बिना देरी के इग्नू स्टडी सेंटर राजकीय महिला महाविद्यालय में स्नातक व स्नातकोतर में जनवरी 2025 सत्र के लिए प्रवेश ले सकते हैं।
इग्नू अध्ययन केंद्र 1085 सिरसा में डीईसीई, बीकॉम, बीए, एमए इतिहास व एमए हिंदी कोर्स संचालित हैं। डॉ. सतपाल ने बताया कि जो आगे अपनी पढ़ाई जारी रखना चाहते हैं। वह इग्नू की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर दािखला ले सकते हैं। संवाद