संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। हिसार रोड पर मार्बल की दुकान से चोर दुकान का ताला तोड़कर गल्ले से 50 हजार की नकदी और चांदी का सामान चुराकर ले गए। सीसीटीवी जांचने पर मालिक को चोरी का पता लगा और उसने पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने दुकान मालिक के बयान के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
थाना सदर सिरसा में दी शिकायत में राम कॉलोनी निवासी अनूप कुमार शर्मा पुत्र कृष्ण कुमार ने बताया कि ,बुधवार शाम को 7 बजे के करीब दुकान मंगल कर घर चला गया। वीरवार सुबह करीब 6 बजे जब दुकान में लगे कैमरे मोबाइल में चैक किए तो बाहर का कैमरा ऊपर की तरफ था। इसके बाद दुकान के अंदर का कैमरा चैक किया तो दुकान का ताला टूटा हुआ था। इसके बाद दुकान में पहुंचकर गल्ले की जांच की तो उसमें से 50 हजार की नकदी गायब थी।
इसके अलावा चांदी के चार सिक्के एवं एक चांदी की लक्ष्मी गणेश का फोटो भी गायब था। इसके बाद पुलिस को सारी घटना की जानकारी दी।