फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: कुलविंद्र कोटली बने चालक संघ के सिरसा डिपो प्रधान

Mon, 23 Nov 2026 11:00 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा राज्य परिवहन चालक संघ के सिरसा डिपो की कार्यकारिणी गठित
विज्ञापन

फोटो : 27
संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। हरियाणा राज्य परिवहन चालक संघ के सिरसा डिपो की कार्यकारिणी का गठन रविवार को किया गया। बस स्टैंड परिसर में आयोजित बैठक में कुलविंद्र कोटली को सर्वसम्मति से डिपो प्रधान चुना गया।
इस बैठक में संघ के राज्य प्रधान संजीव कुमार, महासचिव कर्मबीर नरवाल, कार्यकारिणी सदस्य देवेंद्र यदुवंशी और वरिष्ठ उप प्रधान नरेंद्र घणघस विशेष रूप से मौजूद रहे। राज्य पदाधिकारियों ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि परिवहन विभाग में चालकों की जिम्मेदारी जोखिम भरी है।
विज्ञापन

उनकी पदोन्नति के अवसर सीमित हैं। लंबे समय तक एक ही पद पर काम करने से चालकों को कई परेशानियां होती हैं। उन्होंने चालकों को जोखिम भत्ता देने की मांग उठाई। वेतनमान में संशोधन और अन्य श्रेणियों की तर्ज पर समयबद्ध पदोन्नति का लाभ देने की भी मांग की गई। चालक संघ साझा मोर्चा के साथ मिलकर इन मांगों को सरकार के समक्ष उठाएगा।
विज्ञापन

नई कार्यकारिणी का गठन
बैठक में सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का भी गठन किया गया। राय सिंह (ऐलनाबाद) को सचिव चुना गया। निशान सिंह उपप्रधान और महावीर (उमेदपुरा) वरिष्ठ उपप्रधान बने। रमेश स्वामी को खजांची, दाताराम को सहसचिव और रमेश जांगड़ा को प्रेस प्रवक्ता की जिम्मेदारी सौंपी गई। बलवान को ऑडिटर और राजकुमार कोटली को कार्यालय सचिव बनाया गया। इस अवसर पर विभिन्न कर्मचारी संगठनों के पदाधिकारी, चालक और परिचालक भी उपस्थित थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें