सिरसा। कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के सहायक कृषि अभियंता इंजीनियर विजय जैन ने बताया कि वर्ष 2025-26 की एसबी-89 योजना के तहत जिले के अनुसूचित जाति वर्ग के ड्रॉ में चयनित किसानों के ट्रैक्टरों का भौतिक सत्यापन 20 मार्च को किया जाएगा।
विजय ने बताया कि यह भौतिक सत्यापन जिलास्तरीय कार्यकारी समिति की ओर से गठित कमेटी के माध्यम से किया जाएगा। प्रक्रिया को सिंगल डे फिजिकल वेरिफिकेशन के तहत एक ही दिन में पूरा किया जाएगा। पहले यह 16 मार्च को प्रक्रिया पूरी की जानी थी लेकिन अब यह 20 मार्च को होगी।
विजय ने संबंधित लाभार्थी किसानों से अपील की है कि वे अपने ट्रैक्टरों सहित नई निर्माणाधीन अनाज मंडी के बाहर, दिल्ली बाईपास, गांव नेजाडेला कलां के नजदीक निर्धारित स्थान पर सुबह 10 बजे से पहुंचकर भौतिक सत्यापन करवाएं। संवाद